Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • हजारों शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया
  • Uncategorised

हजारों शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया

सरकार में शिक्षक आत्महत्या करने को मजबूर
General Desk 21 May, 2018 1 minute read

इस सरकार में शिक्षक आत्महत्या करने को मजबूर, प्रदेश में 650 से अधिक शिक्षामित्र मर चुके

बलिया। प्रदेश सरकार के उपेक्षा के कारण तिल-तिल मर रहे शिक्षामित्रों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर सोमवार के दिन जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कर सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया. इस दौरान जनपद के कई कर्मचारी संगठनों के अलावा हजारों की संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे.
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पांडेय कान्ह जी ने कहा कि इस सरकार में शिक्षक आत्महत्या करने को मजबूर है. इस सरकार ने शिक्षकों के साथ केवल वादाखिलाफी ही नहीं की बल्कि उनकी हत्या की है. जिसके चलते उनके बाल बच्चों का जीवन आज बर्बाद हो रहा है. वे तील- तील मरने को मजबूर हैं.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पान्डेय ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्र और कर्मचारियों को धोखा दिया. इन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में कुछ और चुनाव जीतने के बाद कुछ और ही कार्य किया. जिससे आज शिक्षक और कर्मचारी परेशान हो रहे हैं. शिक्षक नेता जगत नारायण चौबे ने कहा कि जिस राज्य में शिक्षक रोता है, उस राज्य की सरकार का भाग्य हमेशा के लिए सो जाता है. इसलिए सरकारों को शिक्षकों के हितों का ख्याल रखना चाहिए, और उनके हक पर डाका नही डालना चाहिए. आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मेहनत और हक की लड़ाई के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं. शिक्षकों के पेट पर लात मारने वाले लोग अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं बने रह सकते हैं. इसलिए इन्हें अतीत से सीख लेने की आवश्यकता है. कहा कि शिक्षामित्रों ने 17 बरस की तपस्या के बाद बेसिक शिक्षा विभाग को अपनी तपस्या के बल पर बुलंदी तक पहुंचाने का काम किया. लेकिन जब शिक्षामित्रों की बारी आई तो सरकार न्यायालय का बहाना बनाकर इनका शोषण करते हुए इनके साथ अन्याय कर रही हैं. इस मौके पर सुशील त्रिपाठी, श्याम कुमार शर्मा, अजय शक्ति यादव, राजेश सिंह, इंद्रजीत यादव, अनेश मिश्रा, प्रमोद सिंह, राजेश अंचल, अनूप तिवारी, संतोष सिह, चंद्रशेखर सिंह, माधव सिंह, नंदलाल प्रसाद, श्रीभगवान चौहान, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सुशील मिश्रा, अजय पांडे, अरविंद सिंह, नरेंद्र पांडे, सुधीर कुमार शुक्ला, शशिकांत चौबे, आनन्द तिवारी, सोनू पांडे, शशिकांत उपाध्याय आदि लोग रहे. अध्यक्षता शिव शंकर तिवारी तथा संचालन अनिल मिश्रा ने किया.

इनसेट

बलिया । समायोजन निरस्त होने के बाद घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षामित्रों को आज भी अपने घर से सौ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के बाद विद्यालय में पढ़ाने जाना पड़ता है । ऐसे में सवाल यह उठता है कि महज दस हजार के मामूली मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्र अपना पूरा मानदेय किराये में ही खर्च कर देंगे तो अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे । सरकार इस समस्या से भी मुह मोड़े हुए हैं ।

Tags: बुद्धि शुद्धि यज्ञ शिक्षामित्र

Post navigation

Previous: चना व मसूर क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Next: परेशान कम्प्यूटर आपरेटर एवं लेखाकारों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.