चितबड़ागांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Please LIKE and FOLLOW this facebook page: https://www.facebook.com/ballialivenews
बलिया. सिंगारपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार की सुबह किया गया.
चितबड़ागांव थाना के बसुदेवा निवासी शिवानंद राजभर उम्र 35 के चचेरा भाई की शादी आगामी मंगलवार को होने वाली है. रविवार को हल्दी की रश्म थी. शिवानंद गाजीपुर के भदेसरा से दो साली आशा कुमारी उम्र 18 व पूजा कुमारी उम्र 19 को बाइक से लेकर गांव आ रहे थे. गांव से पूर्व सिंगारपुर गांव के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी.
जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन—फानन में आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवानंद राजभर को मृत घोषित कर दिया.
जबकि दोनों युवती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह मृत शिवानंद राजभर के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कराया गया. परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
