बनहरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए किया रास्ता जाम

सिकन्दरपुर : नगरा मार्ग पर स्थित बनहरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग को लेकर गांव वालों ने गुरुवार को रास्ता जाम किया. प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इससे करीब दो घण्टे तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा.

विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव ने अधिकारियों से बात कर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया.

बता दें कि नगरा मार्ग का बनहरा मोड़ पिछले कुछ समय से एक्सिडेंटल जोन बन गया है. वहां अब तक करीब एक दर्जन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. दुर्घटनाओं में 8 लोगों की जान जा चुकी है.

इस दौरान गांव वालों ने प्रशासन और संबंधित अथिकारियों दुर्घटनाएं रोकने के उपाय करने की मांग की. हर बार आश्वासन ही मिलकर रह गया. हादसे रोकने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी.

आखिरकार गांव वालों ने रास्ता जाम करने का सहारा लिया. जाम में समाजसेवी अमरजीत भारद्वाज, अजय कुमार, अमित कुमार ,अभिषेक, विनोद कुमार, प्रिंस, गुड्डू राजभर, गोल्डन, सुधीर गोंड़, अनु भर्ती, मोदी जी आदि शामिल थे.