Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • आजम के बयान पर जमकर हंगामा, तीन तलाक बिल लोकसभा में तीसरी बार पास
  • Uncategorised

आजम के बयान पर जमकर हंगामा, तीन तलाक बिल लोकसभा में तीसरी बार पास

द मुस्लिम वुमन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) बिल, 2019, जिसे तीन तलाक के नाम से जाना जाता है, इस विधेयक के कानून बनने से पहले अब राज्यसभा में पास कराना होगा. इस बिल को लोकसभा में ध्वनिमत से पास किया गया. बिल के विरोध में कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू और बीएसपी के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया.
News Desk 25 July, 2019 1 minute read
AZAM_KHAN

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ. तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं. आजम के इस बयान पर रमा देवी ने आपत्ति जताई.
हालांकि लोकसभा में फौरन तीन तलाक को अपराध बनाने वाला बिल गुरुवार को पास हो गया. इस बिल में यह प्रावधान है कि फौरन तीन तलाक देने पर पति को तीन साल तक कैद की सजा हो सकती है. द मुस्लिम वुमन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) बिल, 2019, जिसे तीन तलाक के नाम से जाना जाता है, इस विधेयक के कानून बनने से पहले अब राज्यसभा में पास कराना होगा. इस बिल को लोकसभा में ध्वनिमत से पास किया गया. बिल के विरोध में कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू और बीएसपी के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया. इसी क्रम में सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी मंजूरी मिल गई. गुरुवार को आरटीआई अमेंडमेंट बिल को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
इस दौरान सपा सांसद के विवादास्पद बयान पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को माफी मांगनी चाहिए. स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम से माफी मांगने को कहा. इसके बाद आजम ने रमा देवी को अपनी प्यारी बहन बताया. कहा कि मैंने आज तक किसी से अभद्र लहजे में बात नहीं की है. सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि मेरा लंबा संसदीय अनुभव रहा है, लेकिन, माफी मांगने की बात पर वह यह कहकर सदन से बाहर चले गए कि मुझे बेइज्जती सहकर यहां बात नहीं रखनी. हालांकि भाजपा सांसद उनके जाने के बाद भी हंगामा करते रहे.
सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव अपने सांसद आजम खान के बचाव में उतरे. अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान ने कुछ आपत्तिजनक कहा. चेयर (आसन) के बारे में बात नहीं की गई है. अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा सांसदों को ‘बदतमीज’ कहते हुए पूछा कि भाजपा सांसद उंगली उठाने वाले कौन होते हैं. ओम बिड़ला ने आजम के बाद अखिलेश को भी फटकार लगाई. स्पीकर ने कहा “आपने जो शब्द (बद्तमीज) इस्तेमाल किया है, वो असंसदीय है. यह शब्द उचित नहीं है. अगर इस तरफ के किसी सांसद या मंत्री ने ऐसा कहा तो भी मैंने उन्हें ऐसा कुछ कहने से रोका. आपके (सांसदों) के लिए यह मांग करना काफी आसान है कि रिकॉर्ड से ये निकाल दो, वो निकाल दो. लेकिन हमें बयान रिकॉर्ड से निकलवाने की जरूरत ही क्यों पड़ रही है. एक बार कोई बात कह दी जाती है तो वो सार्वजनिक हो जाती है, इसलिए हम सबको संसद की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बोलना चाहिए.
Uproar in Lok Sabha over SP leader Azam Khan’s objectionable remarks. Samajwadi Party leader Azam Khan’s comments were directed at BJP MP Rama Devi when she was presiding over the house during the debate on the Triple Talaq bill. This led to protests by Lok Sabha MPs who wanted Khan to apologise.Lok Sabha passes The Muslim Women (Protection of Rights on Marriage) Bill, 2019.

Tags: भाजपा राज्यसभा लोकसभा सपा

Post navigation

Previous: अन्तर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई बलिया टीम
Next: रिलीज होते ही वायरल हुआ पवन सिंह की फिल्म का ट्रेलर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.