Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • अयोध्या को कर्मभूमि बनाने वाले बलिया के लाल विहिप नेता त्रिलोकी नाथ पांडे अब नहीं रहे
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

अयोध्या को कर्मभूमि बनाने वाले बलिया के लाल विहिप नेता त्रिलोकी नाथ पांडे अब नहीं रहे

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट में रामलला के पक्ष से लड़ाई लड़ने वाले त्रिलोकी नाथ पांडेय का निधन हो गया है. त्रिलोकी नाथ पांडेय को 'राम का सखा' कहा जाता था. उनका जन्म बलिया जिले के दयाछपरा गांव में हुआ था.
Central Desk 25 September, 2021 1 minute read
IMG-20210925-WA0012

बलिया. विश्व हिंदू परिषद के कारसेवक पुरम जानकी घाट अयोध्या में रहने वाले बलिया के लाल विहिप नेता त्रिलोकी नाथ पांडे अब हम लोगों के बीच नहीं रहे.

उन्होंने शुक्रवार को सांयकाल साढ़े सात बजे लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम दाह संस्कार उनके पैतृक गांव दया छपरा से गंगा घाट पर किया जाएगा.

विहिप नेता त्रिलोकी नाथ पांडे ने साल 1979 से विश्व हिंदू परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारंभ किया। आपातकाल के पूर्व रायबरेली जिले के जिला प्रचारक रहे. विश्व हिंदू परिषद के संगठनात्मक दायित्व से मुक्त करके उन्हें जुलाई 1992 में अयोध्या लाया गया। तब से अयोध्या ही उनकी कर्मभूमि बनी रही. साल 1992 के बाद सिविल और अपराध दोनों ही प्रकार के श्री राम जन्मभूमि के मुकदमों की पैरोकार के रूप में कार्य करते थे. सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा उच्च न्यायालय लखनऊ में भगवान का मुकदमा देखने के लिए उन्हें रामसखा नियुक्त किया गया था. वे वकीलों के बीच तालमेल बनाए रखते थे. भगवान के पक्ष में गवाहों को प्रस्तुत करने में भी उन्होंने कड़ी मेहनत की. साल 2017 से उन्हें चलने में कष्ट होने लगी थी. दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनके शरीर की जांच पड़ताल हुई थी. बाद में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया. जांच में पता चला कि गर्दन और कमर दोनों ही अंगों की नसें दब रही है. ऑपरेशन ही विकल्प है. देश के सर्जन डॉ. काले ने उनका ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन सफल रहा. वह चलने फिरने लगे थे.

5 अगस्त 2020 को श्री राम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हुए उपस्थित रहे. मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर भी वे अनेकों बार गए लेकिन विगत 6 माह से उनका चलना फिरना लगभग बंद हो गया था. बार-बार लखनऊ इलाज के लिए जाना पड़ता था. उन्होंने स्वयं लखनऊ में अपने परिचित डॉक्टर विक्रम से बात की.

20 सितंबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती हुए परंतु विधि का विधान निश्चित है. आपातकाल में वे मीसा बंदी भी रहे. उनकी आयु लगभग 77 वर्ष की थी. वे मूलतः बलिया जिले के दया छपरा गांव के निवासी थे. उनके सभी पुत्र पुत्रियां विवाहित हैं. उनके दो पुत्र अरविंद पांडे वह अमित पांडे है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: राम मंदिर निर्माण रामलला लड़ाई

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री रहे स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय के पैतृक गांव से शुरू हुई सपा की जन संदेश यात्रा
Next: आर्चाय हजारी प्रसाद द्विवेदी की नातिन डॉ अपाला मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.