Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • खिल उठे 85 जोड़ों के के चेहरे, सिकंदरपुर में सामूहिक विवाह
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

खिल उठे 85 जोड़ों के के चेहरे, सिकंदरपुर में सामूहिक विवाह

सामूहिक विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है, जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में सक्षम नहीं है
General Desk 28 January, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Samuhik vivah

सिकंदरपुर, बलिया. गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को 85 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराया गया. बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे दूल्हे बारात लेकर गांधी इंटर कालेज पहुँचे.

क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, खण्ड विकास अधिकारी नवानगर विनय कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह के सामने पंडित विनय कुमार मिश्र व विनय कुमार तिवारी ने सभी जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार कर विवाह संपन्न कराया. इसके बाद मण्डप में वर- वधु ने एक दूसरे के गले में वर माला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया.

सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को योजना एवं समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को 2 अटैची, एक डिनर सेट, एक जोड़े पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक श्रृंगारदानी, एक सेट लड़के का कपड़ा, एक दीवार घड़ी, 2 साड़ी और एक चुनरी उपहार के तौर पर दिए गए. प्रत्येक जोड़े के खाते 35 हजार रुपये भी दिए गए.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है, जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में सक्षम नहीं है. ऐसे परिवारों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय यादव ने कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए यह योजना रामबाण व क्रांतिकारी साबित हो रही है. कहा कि कुछ लोग अपने बेटी की शादी में फिजूल खर्च के लिये पैसा उधार लेकर शादी करते हैं, और पूरी जिंदगी उसकी बोझ तले दबे रहते हैं, उन लोगों से भी अपील है की वे लोग भी अपनी बेटी की शादी इस योजना के माध्यम से करें.

संजय यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेटियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के अंदर इस योजना के तहत जो भी वर-वधु अभी शादी करना चाहते हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, इस योजना के तहत धन की कोई कमी नहीं है.

इस मौके पर थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, सभी आगन्तुकों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी.

इस सामूहिक विवाह की गवाह एपीओ विनय कुमार वर्मा, अभिषेक पाण्डेय, इरसाद अहमद, सूर्यनाथ यादव, जय प्रकाश सिंह, गणेश सोनी, अजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, सजंय राय, स्वामीनाथ यादव, मंजय राय रहे. 

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया विधायक संजय यादव सामूहिक विवाह सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: रामगोविंद चौधरी बोले ‘किसान नेताओं पर नहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ हो एफआईआर’
Next: बैरिया और दोकटी सरकारी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.