Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने कसी मातहतों की नकेल
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने कसी मातहतों की नकेल

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को तूफानी दौरा कर सुखपुरा, सिकंदरपुर और बिल्थरारोड में दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने व काटने सम्बन्धी फार्मों के बाबत पूछताछ किया. पूरी सजगता से ड्यूटी करने की सलाह भी दी सुखपुरा में अनुपस्थित सुपरवाइजर पर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया.
News Desk 13 November, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dm_sukhpur

बलिया। जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को तूफानी दौरा कर दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने व काटने सम्बन्धी फार्मों के बाबत पूछताछ किया. पूरी सजगता से ड्यूटी करने की सलाह भी दी. सुखपुरा में अनुपस्थित सुपरवाइजर पर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया.

बिल्थरारोड में वोटर लिस्ट संबंधी कामकाज का जायजा लेते डीएम
बिल्थरारोड में वोटर लिस्ट संबंधी कामकाज का जायजा लेते डीएम

निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं होना चाहिए. जेंडर रेसियो, शिफ्टेड व डबल नामों को काटने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. कहा गांव-गांव में जाकर भी इस विशेष तिथि के बारे में बतायें, ताकि लोग बूथ पर आकर अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं. सुखपुरा में प्राथमिक विद्यालय तथा इण्टर कालेज पर बूथों के बीएलओ से आवश्यक जानकारी ली. अनुपस्थित सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम को दिया. इसके बाद भरखरा, आसन, खड़सरा में बूथों को देखने के बाद सिकंदरपुर कस्बे की तरफ निकल गए. कस्बे के दो-तीन बूथों को देखा. इस दौरान बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे. इसके बाद नवानगर, वंशीबाजार, माल्दह क्षेत्र के बूथों पर देखने के बाद बिल्थरारोड तहसील में गए.

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस सिकंदरपुर व बिल्थरारोड तहसील के मतदाता पंजीकरण कक्ष में जाकर कार्य का जायजा लिया. वहां बीएलओ द्वारा जमा किये गए फार्म की फीडिंग आदि सम्बन्धी पूछताछ की. निर्देश दिया कि एक-एक फार्मों को विधिवत देख लें और सही फीडिंग हो. एसडीएम, तहसीलदार सहित इस कार्य में लगे कर्मियों को सचेत किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी भी लापरवाही न बरती जाए.

जिलाधिकारी गोविंद राजू शनिवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर 1 एवं इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया बूथ पर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने बैठे बीएलओ को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही सुपरवाइजर प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह का अनुपस्थित रहने पर एसडीएम को कार्रवाई का आदेश दिया. जिलाधिकारी न्यू वोटर लिस्ट में महिलाओं का नाम बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही  बीएलओ को निर्देश दिया कि 100 की जनसंख्या पर एकसठ का ही मानक निर्धारित किया गया है. बीएलओ मानक की अनदेखी नहीं करेंगे. बाहर रहने वाले मतदाताओं का नाम सूची से निकालेंगे. वही विकलांग को कोई परेशानी ना हो यह भी बीएलओ देखेंगे. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बूथ की जानकारी डीएम को दी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बूथ पर बीएलओ का नाम अंकित होना जरूरी है. इस मौके पर बीएलओ पूनम देवी शशि बाला,  इंद्रावती, ज्योत्स्ना वर्मा, बृजमोहन, सुरेश राम, रीना से कार्य की समीक्षा किया.

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने हरपुर, खड़सरा, खेजुरी, नगर पंचायत सिकंदरपुर में बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति का जायजा लिया. वहीं महिला वोटरों की संख्या को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि एक भी  महिला वोटर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाय उन्होंने वोटर लिस्ट को सही कराने का निर्देश दिया. वही अमरनाथ इंटर कॉलेज खेजुरी व सरस्वती शिशु मंदिर के शौचालयों के ठीक ना होने पर प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. बीआरसी के निरीक्षण के दौरान  संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए. एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार मनोज कुमार पाठक, पंदह वीडियो एसके पांडेय नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे.

Related

Tags: खड़सरा खेजुरी डीएम बिल्थरारोड सिकंदरपुर सुखपुरा हरपुर

Post navigation

Previous: गंगा की महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
Next: सिपाही को धक्का मार राइफल लूट ले गए

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.