Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • न कविता न कहानी, ‘नारी जीवन’ को मिला पुरस्कार
  • बतकही

न कविता न कहानी, ‘नारी जीवन’ को मिला पुरस्कार

कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था. जो शिक्षक विजेता का नाम पुकार रहे थे वे लगातार दर्शकों की राय भी पूछते जा रहे थे. कुछ हो-हो की आवाज़ों और तालियों के बीच सभी लोग पुरस्कार ले कर जा रहे थे. सभी लोग विजेता का नाम चिल्ला रहे थे
Assignment Desk 5 September, 2019 1 minute read
travel blog by divya pandey
  • दिव्या पाण्डेय

बात उन दिनों की है जब मैंने बी.एड. में एडमिशन लिया था. वहां पर हर वर्ग और हर उम्र के साथी थे. कुछ तो ऐसे थे जो पहले से ही किसी न किसी विद्यालय में शिक्षण का कार्य कर रहे थे. हर छात्र के मन में शिक्षक बनने की ललक थी और सभी छात्र एक से बढ़कर एक महारथी.
हमारे महाविद्यालय के शिक्षक गण भी सोने पर सुहागा. उन्होंने हमारी कक्षा को कुछ समूह में बाँट रखा था. वे कक्षा में समय-समय पर कुछ प्रतियोगिताएं करवाते रहते थे. उन में हिस्सा लेना भी अनिवार्य होता था क्योंकि उसके कुछ अंक भी जुड़ते थे. शिक्षण की पढ़ाई हो, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा और साथ में सवाल अंकों का तो कौन पीछे रहे.

शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी समूह कुछ मनोरंजक कार्यक्रम करने की योजना बना रहे थे. अचानक कुछ शिक्षक कक्षा में आये और लो जी आ गई आफत. उन्होंने घोषणा कर दी कि भोजनावकाश के बाद कविता-पाठ की प्रतियोगिता है. हिस्सा लेना अनिवार्य है क्योंकि अंक जुड़ेंगे.
बचपन से मेरी रुचि लेखन में तो रही है लेकिन कविता कभी नहीं लिखी थी. स्वभाव से शर्मीली होने के कारण प्रस्तुतिकरण में भी ज़्यादा हिस्सा नहीं लिया था.
मेरे हाथ-पैर फूल गए.
धड़कन बढ़ गई थी, बहाना बनाने का भी सोचा लेकिन दाल गलनी नहीं थी तो शिक्षकों तक जाने की हिम्मत नहीं पड़ी.
भोजन का अवकाश समाप्त हुआ और प्रतियोगिता शुरू हो गई.

कुछ साथियों ने देश-प्रेम या वीर-रस की कविता सुनाई तो कुछ ने शिक्षकों या शिक्षक दिवस पर. कुछ ने हास्य-व्यंग्य को अपनी बात रखने का माध्यम बनाया.
मेरा भी नाम पुकारा गया. दिल इतनी तेज धड़कने लगा कि अगर कोई चिकित्सक जाँच करता तो सीधे अस्पताल में ही भर्ती होना पड़ता. पेट में चूहे भी कूद रहे थे क्योंकि खाना खाने का समय तो टूटी-फूटी कविता लिखने में बिताया था. लड़खड़ाते-घबराते सामने पहुँची. माइक ठीक करने से पहले इष्ट देव को याद किया. अपना परिचय दिया और कविता का शीर्षक बताया – ‘नारी जीवन’.
इसके बाद, मेरे कान में स्वयं के स्वर सुनाई देने बन्द हो गए. मैंने अपनी कविता सुनाई या नहीं इसका पता मुझे साथियों/दर्शकों की तालियों से ही हुआ. मैं समझ गई कि मेरा मन रखने के लिए या कविता समाप्त हो जाने के संकेत के तौर पर तालियाँ बज गई हैं.

बाकी साथियों ने भी अपनी-अपनी कविता सुनाई और अब बारी आई पुरस्कार वितरण की. वरिष्ठ शिक्षक ने कहा कि शिक्षक दिवस पाँच तारीख को होता है इसलिए 5 पुरस्कार दिए जाएंगे.
ऐसी प्रतियोगिताओं में, अक्सर दर्शकों को, थोड़े उन्नीस-बीस के साथ विजेताओं का अनुमान लग ही जाता है. पांचवें, चौथे और तीसरे विजेता के नाम के बाद तो पहले विजेता के नाम के बारे में लोगों को संशय रहा भी नहीं. नाम भी वही पुकारा गया जो अधिकतर जनता ने सोचा था.

कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था. जो शिक्षक विजेता का नाम पुकार रहे थे वे लगातार दर्शकों की राय भी पूछते जा रहे थे. कुछ हो-हो की आवाज़ों और तालियों के बीच सभी लोग पुरस्कार ले कर जा रहे थे. सभी लोग विजेता का नाम चिल्ला रहे थे तो उन्होंने दूसरे विजेता का नाम बताये बिना प्रथम पुरस्कार पहले घोषित किया.

एकाएक मुझे लगा कि मुझे अस्पताल ले जाना होगा क्योंकि मेरा दिल बैठ गया था, आँखे खुली कि खुली रह गई थीं लेकिन इस बार कान सुन पा रहे थे और द्वितीय पुरस्कार के लिए मुझे अपना नाम सुनाई दिया.

स्टेज तक की चाल अब भी पहले जैसी ही थी लेकिन पुरस्कार ग्रहण करते हुए मन में अत्यंत प्रसन्न्ता महसूस कर रही थी. “नारी जीवन” ने पुरस्कार जो पाया.

Follow Author on Twitter

DISCLAIMER : ये लेखक के निहायत ही निजी विचार हैं. लेख में व्यक्त विचार से ballialive.in की सहमति या असहमति कतई जरूरी नहीं है. लेख से जुड़े सभी दावों या आपत्तियों के लिए सिर्फ और सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

Tags: ब्लॉग यात्रा शिक्षक

Post navigation

Previous: एसजी पब्लिक स्कूल मे केक काटकर मनाई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
Next: बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.