30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि राजस्व परिषद् द्वारा जनपद में पूर्व स्वीकृत 25 पदों के अतिरिक्त 30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

ट्रांसफॉर्मर आईसीयू में, सिकंदरपुर में बिन बिजली सब सून

बिजली इन्सान की मूलभूत आवश्यकताओ में से एक है. अगर एक दिन बिजली न मिले तो लगता है दिनचर्या थम सी जाती है. जब एक दिन की यह स्थिति है तो फिर आप सोचिये कि जहां पर महीनों- महीनों बिजली नहीं मिलती है उस इलाके के लोगों का क्या होता होगा? आइये आज आपको एक ऐसे इलाके से रूबरू करवाते हैं, जहां बिजली महीनों से नहीं आ रही है.

एचडीएफसी बैंक का कस्टमर सर्विस मीट

एचडीएफसी बैंक की सिकंदरपुर शाखा में बीसीएसबीआई के आदेशानुसार कलस्टर हेड मनीष टण्डन एवं शाखाप्रबंधक ओम सिंह के नेतृत्व में कस्टमर सर्विस मीट का आयोजन किया गया.

स्वाद रेस्टोरेंट सहित बलिया शहर की तीन दुकानों पर चार लाख का जुर्माना

नामचीन दुकानों व रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री ले सुरक्षा की प्रति निश्चत हो जाने वालों की आंख खोलने जैसा एक बड़ा निर्णय बुधवार को अपर जिलाधिकारी के न्यायालय से आया है. दो वर्ष पूर्व नगर की तीन नामचीन दुकानों से लिए गए सैंपल के फेल होने क मामले में चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बजरंग कॉलेज में विक्की अध्यक्ष, राम प्रकाश महामंत्री

बुधवार को श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम छात्रसंघ चुनाव में नितेश सिंह उर्फ विक्की सिंह अध्यक्ष चुने गए. दादर में जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ चुनाव अधिकारी अशोक यादव ने शपथ दिलाई

दादर डिग्री कॉलेज में छात्रों ने काटा बवाल

दादर डिग्री कॉलेज में छात्रों ने काटा बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस. आगजनी की सूचना, पर्चा खारिज किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने किया बवाल.

संस्कृत महाविद्यालय में अंक पत्र उपलब्ध

ओमशंकर जी संस्कृत महाविद्यालय के सत्र 2016 के शास्त्री व आचार्य संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल महाविद्यालय में उपलब्ध है.

जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों की सूची जारी

जन अधिकार मंच विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. यह जानकारी मंच के जिलाध्यक्ष शारदा नंद वर्मा ने दिया.

एक शाम डॉ. फराज फातमी के नाम

मदरसा दारुल ओलूम सरकारे आसी के प्रांगण में 22 अक्टूबर एक शाम डॉक्टर फराज फातमी के नाम से ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

भाजपा नेता हरिभगवान चौबे को मातृशोक

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक शोक बैठक  मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय में हुई. इसमें वरिष्ठ नेता किशोर चेतन निवासी हरि भगवान चौबे की माता के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया.

जब नहर किनारे बसे लोगों के चेहरे खिल उठे

आखिर कई वर्षों की जलालत झेलने के बाद उप जिलाधिकारी से लेकर के अन्य अधिकारियों तक ज्ञापन देने, धरना प्रदर्शन करने तथा धान रोपाई करने के बाद अचानक उस समय सिकंदरपुर से थाने पर जाने वाली नहर के किनारे बसे लोगों के चेहरे खिल उठे जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया.

बूथ लेवल पर भाजपाइयों की उठक बैठक शुरू

बूथ कमेटी के सदस्य यदि निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा. उनके प्रयासों के बल पर ही 2017 के चुनाव को जीत कर भाजपा प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी. यह विचार है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और यूपी के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया का.

कोटेदार के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई

तहसील कोटेदार संघ सिकंदरपुर की एक बैठक डाकबंगला प्रांगण में हुई इसमें कोटेदारों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान पर बल दिया गया.

कांग्रेसियों ने किया संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत

कांग्रेस द्वारा निकाले गए राहुल संदेश यात्रा का रविवार को देर शाम बस स्टेशन चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिहार के विधायक व पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को दिशा देता है. संदेश यात्रा के उद्देश्यों के बारे में चर्चा किया.

जन अधिकार मंच का विस्तार पर जोर

जन अधिकार मंच विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक डाकबंगला प्रांगण में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद मंच से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने व उसके विस्तार हेतु गांवों के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया. मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बालजीत कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते हैं.

बजरंग कॉलेज में चार पदों के लिए 16 नामांकन

श्री बजरंग पीजी कॉलेज, दादर आश्रम छात्रसंघ चुनाव के लिए कला संकाय को छोड़ चार पदों के लिए कुल 16 छात्रों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें अध्यक्ष पद के पांच, उपाध्यक्ष व महामंत्री के 4 -4 व पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी शामिल हैं.

गांधी का माल्यार्पण कर आह्वान स्वजातीय से

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय साहू महासभा के नवानगर ब्लाक ईकाई एवं नगर पंचायत सिकंदरपुर ईकाई के स्वजातीय लोगों का बैठक का आयोजन किया गया.

दो कमाण्डरों की आमने-सामने हुई टक्कर, आठ घायल

गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी के समीप दो कमाण्डर जीपों की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने दो की स्थिति गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

शिक्षा के बल ही उन्नति संभव

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य संघ के तत्वावधान में क्षेत्र के सीसोटार गांव में संत गणीनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. गणीनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत गणीनाथ के चित्र पर मौजूद लोगों द्वारा पुष्पार्चन व मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता माधव प्रसाद गुप्त द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ.