डुमरिया में आतंक का पर्याय बना बंदर, दर्जन भर जख्मी

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया इन दिनो बन्दरों के आतंक का पर्याय बन गया है. लगभग 10 दिन में दर्जन भर लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है.

क्रिकेट की पिच पर रामगोविंद की ‘सियासी यार्कर’

फाइनल मैच रेवती व मुड़ियारी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रेवती ने मुड़ियारी को खेलने के लिए आमंत्रित किया. मुड़ियारी सारे विकेट गवांकर 16 ओवर में 45 रन ही बना पाई.

90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

शुक्रवार के पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस ने नगर के दुसाध टोली में अचानक छापेमारी कर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पलक पावड़े बिछाये समर्थकों ने रामगोविंद का भव्य स्वागत किया

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी को समाजवादी पार्टी के टिकट मिलने पर अपने गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया.

नीरज सिंह गुड्डू का ‘राजतिलक’ कर गए प्रभुनाथ

सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 21 जोड़े

स्व. बद्री सिंह सेवा संथान द्वारा बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एकत्रित 21 जोड़े एक दूजे के हो गए.

बद्रीनाथ सिंह – लोकतंत्र संग्राम में भागीदारी ही बना टर्निगं प्वाइंट

सहतवार के चेयरमैन रहे बद्रीनाथ सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर बद्री सिंह सेवा संस्थान द्वारा 19 जनवरी को आयोजित बड़े पोखरे पर कार्यक्रम मे 21 सुकन्याओं का वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह कराया जाएगा.

लाखों की शराब तीलापुर जमधरवां से बरामद

सोमवार को क्षेत्र के तीलापुर, जमधरवां में एक व्यक्ति के घर से 51 पेटी चन्डीगढ निर्मित गोवा ब्राण्ड अवैध अपमिश्रित शराब पुलिस ने बरामद किया.

गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाजीपुर पुलिस ने रविवार को मुहम्‍मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद किया.

कोलेन पाडेंय के टोला में चार झोपड़ियां जल कर राख

रेवती थाना अंतर्गत कोलेन पाडेंय के टोला गांव मे शनिवार को अपरान्ह 3 बजे अज्ञात कारण से लगी आग के चलते दो लोगों की चार रिहायशी झोपड़िया व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

रामकथा के छठे दिन धूम धाम से निकली शिव बारात        

रेवती नगर के जोगी बाबा स्थल उत्तर टोला में आयोजित राम कथा के छठवे दिन शनिवार को सैकड़ों नगर वासियों ने गाजे बाजे, हाथी, घोड़ा व मनमोहक झाकियों के साथ शिव बरात निकाला.

तेज रफ्तार बाइक की चपेट आकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे गायघाट रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर स्कूल के पास रोड क्रॉस करते समय बाइक से धक्का लगने के कारण गायघाट निवासी 55 वर्षीय अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया.

अल्टीमेटम – माझी से हल्दी तक सड़क की पटरी पर दुकानदारी मंजूर नहीं 

सड़क की पटरियों पर सामान रखकर दुकानदारी चलाने वालों को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर अपना-अपना सामान हटा लें.

सहतवार पुलिस ने कच्ची शराब संग गिरफ्तार दो लोगों को जेल भेजा

सहतवार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को 10 लीटर कच्ची दारू के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.

रेवती में भी एसबीआई ग्राहकों में नाराजगी

पैसे की किल्लत से परेशान ग्राहकों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा खुलने के बाद बैंक कर्मियों ने कहा कि पैसा नहीं है.

निष्पक्ष चुनाव के लिए रेवती में फ्लैग मार्च

निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर गुरुवार को स्थानीय नगर सहित ग्राम्यंचलों के विभिन्न मार्गों पर एसडीएम बैरिया अरविन्द कुमार एवं सीओ बैरिया त्रयम्बक नाथ दूबे के नेतृत्व में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेसल फ़ोर्स के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया.

डीएम बोले, पोलिंग बूथों के इर्द गिर्द साफ सफाई का ऱखें ध्यान

बुधवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस तथा पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह अचानक स्थानीय बस स्टैण्ड पर पहुचे. चुनाव के बाबत जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि आचार संहिता का अनुपालन कराया जाय.