रसड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और रॉड से हमला

करीब 10 बजे केवरा में ब्रेकर के पास गाड़ी धीमी हुई. वहां पहले से अपाची बाइक पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अंकित की गाड़ी पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया.

मोटरसाइकिल से गिरकर मंगरौली निवासी गंभीर रूप से घायल

क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी बेचू 65 वर्ष बाइक से ट्रेन पकड़ने रसड़ा आ रहे थे. तभी बाइक से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये.

SDM को हटाने की मांग पर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 67 वें दिन जारी

अधिवक्ताओं ने कहा कि वे तीन से 14 दिसम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रह हड़ताल पर रहे. क्रमिक अनशन के बाद भी शासन और प्रशासन की अनदेखी से वे आक्रोशित हैं.

किसान समस्याओं संबंधी मांग पत्र कांग्रेसियों ने सौंपा विधायक प्रतिनिधि को

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांगों में किसानों के कर्ज वापसी पर बैकों द्वारा सहूलियत देना, किसानों की खेती में फायदा ज्यादा देना, बिजली बिल घटाना शामिल हैं.

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

अनियंत्रित डम्पर की टक्कर से मकान और पीसीओ दुकान क्षतिग्रस्त

टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

सोशल मीडिया में वायरल हुई रसायन की हल कॉपी निकली फर्जी

सोमवार की शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी. परीक्षा से तीन-चार घंटे पहले पेपर की हल कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामनेआई.

समस्याओं को लेकर चुप न रह उनकी शिकायत करें: रिचा वर्मा

समस्याओं को लेकर व्यक्ति उलझन में होता कि शिकायत कहां और किससे करे. अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में एक सादे कागज पर लिख दे सकते हैं.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

राष्ट्र के नवनिर्माण में युवक-युवतियों की है अहम भूमिका: जिलाधिकारी

सैन्य प्रशिक्षण, स्काउट गाइड और रोवर्स-रेंजर्स से युवा अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना लेकर श्रेष्ठ नागरिक जीवन निर्वहन में सामर्थ्य होते हैं.

रसड़ा में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी

यह जानकारी देते हुए अवर अभियन्ता श्याम अवध यादव ने बताया दो नया पैनल ब्रेकर लगाया जायेगा. गुरुवार को ही शाम से छितौनी टाउन थ्री फीडर चालू कर दिया जायेगा.

SDM को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली शव यात्रा

महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता 16 दिसम्बर से ही SDM को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे हैं.

रसड़ा विधायक ने किया सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल कार्यालय का उद्घाटन

विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आज के समय मे सभी अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाने के लिए मेहनत मजदूरी और रिक्शा भी चलाते हैं.

भगवान नरहरिदास जयंती पर कुलदेवता की पूजा की स्वर्णकार समाज ने

भगवान नरहरिदास की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्णकार सामाज के युवा, युवतियों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

सिकंदरपुर के अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करेंगे 10-11 फरवरी को

सभी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि 10 और 11 फरवरी को न्यायालय के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे.

साहिल के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत मऊ स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा

प्रधानपुर गांव स्थित शहीद रामानुज स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय शहीद रामानुज राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मऊ स्टेडियम की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया.

रोहना गांव – रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया

रोहना गांव स्थित जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अन्तिम दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया.

शेरपुर गाजीपुर की टीम ने कंसो मऊ को 15 -12, 15 – 11 से हराया

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हवलदार राम दरस यादव ने फीता काटने के बाद कंसो मऊ और शेरपुर गाजीपुर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू की.

लोकतंत्र सेनानी अंजनी पाण्डेय की कृतियां बयान कर दी श्रद्धांजलि

वक्ताओँ ने कहा कि पाण्डेय जी ने हमेशा गरीबों और शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया है. शहीदों की मूर्तियों को स्थापित कराने में अहम भूमिका निभाई.

गढ़िया निवासी युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी घर वालों ने

गढ़िया निवासी दुखनती देवी ने कहा है कि उनका पुत्र प्रदीप राजभर अपनी दीदी के गाजीपुर के सुरवतपाली गांव जाने के लिये 17 जनवरी को परसिया चट्टी से बस पर बैठा.