जनपद में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की इजाफा होने से क्षेत्र की जनता कोरोना की जांच में कमी और जांच रिपोर्ट देर से आने पर सरकार की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान खड़े कर रही है.
बलिया। बलिया में दो और पॉजिटिव केस मिले है. यह जानकारी जिला महामारी रोग के नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हक हुडा ने दी. इस तरह बलिया में पॉजिटिव केस आज 12 हो गए. एक व्यक्ति बैरिया …
रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित राघोपुर गांव के लाइन ढाबा पर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों को लेकर आए ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए नगरीय क्षेत्र में दुकानें खोलने की व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी लागू कर दिया है.
मुंबई से लौटे बिल्थरारोड के एक युवक की होम क्वारंटाइन के दौरान गुरुवार को मौत हो गई. इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. प्रशासनिक अधिकारी भी सकते में है.
सरोज रॉयल एकडेमी स्कूल के चेयरमैन और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव और कोतवाली परिसर में कोतवाल सौरभ कुमार को गरीबों एवं असहायों को बांटने के लिये 300 राशन का पैकेट सौंपा.
कटहुरा मोड़ के पास बदमाशों को कट्टा निकालते देख अधिवक्ता बाइक खड़ा कर भागते समय खाई में गिर गये. बदमाशों ने तमंचा से उन पर गोली चला दी जो बांह में लग गयी.