Tag: बेल्थरारोड
बांसडीह. साल 2022 विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही माह शेष बचे हैं. वहीं प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी कसरत भी शुरू हो गई है. उसी परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यह अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को शुक्रवार को बिल्थरारोड , बांसडीह होते हुए देर रात सहतवार पहुंचे.
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. स्वास्थ्य विभाग से किसी भी अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभारी सीएमओ को बुलवाया और फटकार लगाई. उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्थिति खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों की मनमानी रोकें.
