क्रिकेट प्रतियोगिता: बेल्थरारोड चौराहा क्रिकेट क्लब की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया. क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिल्थरारोड चौराहा क्रिकेट क्लब और न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड के बीच सोमवार की रात्रि में खेला गया जिसमें न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड की टीम लक्ष्य से सात रन पहले ही सिमट गई. और बेल्थरारोड चौराहा की टीम ने सात रन से फाइनल मैच को जीत लिया.

श्रीरामचरितमानस पाठ और यज्ञ पूजन- अर्चन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

यज्ञ पूजन- अर्चन में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस दौरान श्रद्धालुओ के जय श्रीराम के उद्धोष से पूरा वातावरण भक्तमय हो उठा. अखण्ड रामचरित मानस के समापन व यज्ञ कार्यक्रम के उपरांत सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया. जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया.

स्मार्टफोन पाकर पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स का खिला चेहरा

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कू ने बताया कि सरकार को 211 बच्चों की सूची भेजी गई थी जिसमें अभी सिर्फ 152 बच्चों के लिए स्मार्ट फोन मिला था.

बेल्थरारोड में घर अंदर लगे डीएवी के मीटर को बाहर दरवाजे लगाने का अभियान

एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग नहीं किए जाने की शिकायत को दूर करने के लिए विद्युत मीटर को बाहर लगाया जा रहा. साथ ही मीटर के बाईपास विद्युत चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. जब तक 100% यह पूरा नहीं होता तब तक यह अभियान चलाया जाएगा.

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के …

[NEWS SHORTS] डीएम ने कहा- स्मार्टफोन आवश्यक है लेकिन दुरूपयोग से बचें

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने महाविद्यालय के बी ए तृतीय वर्ष के 338 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिया मोबाइल फोन मिलते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

बेल्थरारोड: चैत्र नवरात्र में ऐतिहासिक मेले का आयोजन

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को माता के दरबार में भक्तों का भारी ताता लगा रहा. भक्त माता को फल फूल प्रसाद चुनरी चढ़ा के माता को प्रसन्न करने में लगे रहे. श्

NEWS SHORTS: प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

सीएचसी रेवती पर अलग-अलग गांव निवास फाइलेरिया के 55 मरीजों के बीच विभिन्न सामानों के साथ मरहम का वितरण किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने फाइलेरिया की साफ सफाई तथा उस पर मरहम लगाने का तरीका मरीजों को प्रदर्शन के द्वारा बताया गया.

सतीश चंद्र महाविद्यालय और देवेंद्र पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन टेबलेट का वितरण

देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरारोड के प्राचार्य डॉ राम सिंह कहां की भाजपा सरकार ने चुनावी वादा के दौरान चुनावी वादा पूरा करते हुए अब बच्चों को स्मार्टफोन वितरित कर रही है. जिसका आप शिक्षा के हित में सहयोग करेंगे.

एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने मतदाताओं से वोट मांगे

विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे छट्ठूराम ने कहा कि उप्र में उच्च सदन के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य का चुनाव करने में आगामी 9 अप्रैल को मतदान कर अपना नेता चुनेंगे. उन्होने सभी मतदाताओं पर भरोसा करते हुए रविशंकर सिंह पप्पू को मत देने की अपील की.

एलआईसी बांसडीह में रही सम्पूर्ण हड़ताल

वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन बांसडीह के कर्मचारियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित की गयी है. सरकार जिस तरह से अंधाधुंध निजीकरण, सरकारी प्रतिष्ठानों का विनिवेश, श्रम कानूनों को कमजोर, बीमा-रक्षा-संचार और खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी की अनुमति दे रही है, उससे देश को बहुत नुकसान हो रहा है. हम सरकार से मांग करते हैं कि वह आम जनता की मुश्किलों को बढ़ाने वाले इन कदमों को वापस ले.

breaking news update

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल, मुख्य राजस्व अधिकारी के हाथों स्मार्ट फोन का वितरण

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक बलिया. ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक त्रिकालपुर, रेवती में संपन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत किया …

मद्धेशिया वैश्य समाज का होली मिलन समारोह

बेल्थरारोड, बलिया. मद्धेशिया वैश्य समाज का होली मिलन समारोह में जहां अबीर गुलाल की मस्ती रही. वहीं नृत्य संगीत का भी तड़का रहा. समारोह में सर्व समाज के विभिन्न हस्तियों को जहां नगर पंचायत …

breaking news update

सांप ने 52 वर्षीय व्यक्ति को डसा, यूपी के किसानों की फसल काट ले गए बिहार के दबंग

12-14 बच्चों को टीका व 60 प्लस को प्रिकॉशन डोज लगाने के दिशा-निर्देश जारी बलिया: भारत सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते …

आदर्श नगर पंचायत की तरफ से लगाए सभी आरओ प्लांट हुए खराब, लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पीने का पानी

बेल्थरारोड, बलिया. स्थानीय आदर्श नगर पंचायत में नगर पंचायत की तरफ से लगाए गए सभी आर ओ प्लांट खराब हो चुके हैं जिससे नगर में दूरदराज से आने वाले लोगों को शुद्ध जल पीने …

चूल्हे की चिंगारी से खाना बनाते समय लगी आग, लगभग एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख

टोलापुर के बिंद बस्ती में खाना बनाते समय किसी के घर से तेज हवा के कारण उठी चिंगारी से बस्ती में आग लग गई. आग ने छह परिवार की लगभग एक दर्जन झोपड़ी व भूसे का खोप जलकर राख हो गया. घटना में जितेंद्र बिंद, वीरेंद्र बिंद, गीता देवी, कृष्णानंद बिंद, मनोज आदि के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गये हैं.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की पेट दर्द के बाद इलाज के दौरान मौत, सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची

अस्पताल की डीपीएम श्रीमती लीलावती वर्मा की बीती रात करीब 2 बजे पेट दर्द के कारण इलाज के दौरान 35 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू थी. सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची हुई थी.

ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में एकजुटता एवं सौहार्द का संदेश, साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को

अखिल भारतीय साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को रामप्रसाद साहु मैरिज हाल पर आयोजन की गई है. समाज द्वारा एक बैठक कर इसका निर्णय लिया गया. इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं.

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म से प्रभावित होकर नगर पंचायत के चेयरमैन ने किया ऐलान, 21 मार्च को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी

वर्तमान नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त द्वारा स्थानीय पिक्चर हाल में होली यानि 18 मार्च से लगी कश्मीरी पंडितों पर बनी चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आगामी 21 मार्च का चारो शो नगर की जनता के लिए फ्री कर दिया है.

चंदाडीह गांव स्थित रिहायशी मड़हे में आग लगने से एक लाख का सामान राख, नहीं मिली कोई ठोस वजह

चंदाडीह गांव निवासी सुरजीत राम पुत्र स्व0 कुलदीप राम शनिवार की रात अपने रिहायशी मड़हे में सोए हुए थे. देर रात करीब एक बजे अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घरवालों की नींद खुल गई तथा वह बाहर निकल कर सहायता के लिए शौर मचाने लगे. आग लगने की सूचना पाकर जबतक आस पड़ोस के ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था.