Tag: बांसडीह
सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धा को जाने वाला मात्र 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग पर बरसात के दिनों में दो से तीन फीट पानी ऊपर आ जाता हैं. जिसे को पार करके ग्रामीण टीएस बन्धे की तरफ आते जाते हैं. उक्त मार्ग के निर्माण में जो बाधा उत्पन्न करते हैं. वे खुद ही खलिहान तथा जीएस की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए हैं.परन्तु उससे हम लोगों का कोई प्रवेश नहीं है. ग्रामवासियों के हित में सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धे तक 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग बनाया जाना अति आवश्यक है.
बांसडीह तहसीलदार के साथ बात करते हुए बीजेपी और निषाद पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने तहसील जलाने को कहा तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता ने तहसील जलाने की बात कहते हुए लेखपालों को गाली दे दी थी. जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया. और विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार व लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया.
बांसडीह तहसील क्षेत्र के उदहां गांव में बुलडोजर से निर्माण कार्य गिराने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान के आने के बाद एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने बताया कि ग्राम उदहां, परगना खरीद के राजस्व अभिलेख में अंकित खाता संख्या 360 के आराजी नम्बर 618 शौर्य स्थान के रूप में सुरक्षित है. यहां अतिक्रमण करके पिछले दो-तीन दिनों से नवनिर्माण किया जा रहा था.
एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह व सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बांसडीह व केवरा चटटी पर स्थित शराब की दुकानों व पेट्रोल पम्प की चेकिं ग किया। केवरा चट्टी की बियर व शराब की दुकान में स्टाक में गड़बड़ी पायी गयी हैं. अधिकारियों ने आबकारी निरीक्षक को तत्काल दुकानों की अनियमितता की जांच रिर्पोट देने का निर्देश दिया हैं.
सीएससी मुख्यालय के अधिकारी अविनाश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर भारत सरकार द्वारा किसानों हेतु समय-समय विभिन्न योजनाएं लाई जाती हैं लेकिन जागरूकता की कमी के कारण योजना का लाभ किसानों को नहींं मिल पाता. इसी प्रयोजन से भारत सरकार के द्वारा पूरे देश भर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके तहत बलिया ज़िले में पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के समस्त पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के सहयोग से किसान सभा का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि इंडियन कांऊसिंल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के चेयर फॉर वायरोलॉजी एंड जूनोसेस आईसीएमआर नई दिल्ली के डॉक्टर डीटी मौर्य ने कहा कि जब वो जानवरों पर क्रीमीयन कांगों हेमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) का टेस्ट कर रहे थे तो जो लक्षण जानवरों में मिले उसके बाद यह लक्षण मानवों में भी पाया गया जो उनके लिए भी आश्चर्यजनक था. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में कई और वायरस का खतरा बढ़ रहा है. इससे हमे सचेत रहने की जरूरत है.
व्यापार मंडल बांसडीह के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर व पत्रकारों, विभिन्न पार्टी के नेताओ ने पूरे बाजार में भ्रमण कर डीएम तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी , एसपी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी, “फर्जी मुकदमे वापस लो,पत्रकारों को रिहा करो “के नारे के साथ भ्रमण किया. बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के पास एक घण्टे तक धरना भी दिया.
विधायक केतकी सिंह ने कहा, “मैं इस गांव की बहू हूं. आप सब के द्वारा दिये गये प्यार,दुलार तथा सहयोग की बदौलत. मैं आज जो हूं. यह आपका ही आशीर्वाद हैं कि मैं इस पद पर बनी हूं. मैं बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हूं. मैरीटार गांव प्रदेश का सबसे विकसित ग्राम सभा बनें इसके लिए मेरा भरपूर प्रयास रहेगा. इस गांव में बहू बनकर आयी लेकिन मेरे ससुर जी सहित आप सभी ने मुझे बेटी बनाकर रखा और बेटी को विधायक बना दिया. यह मेरे लिए गर्व की बात है.”
परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए बीएसए यह सुनिश्चित कराएं कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे. गांव में रहने वाले लोगों के अलावा कामगारों के बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्कूल भेजवाने का संकल्प लें. शिक्षा से ही सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव सम्भव है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजें.
