अवनीश तिवारी को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जनों में हर्ष

Congress people rejoice over the nomination of Avnish Tiwari as state secretary
अवनीश तिवारी को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जनों में हर्ष

 

बांसडीह. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक द्वारा बलिया के नगर पंचायत बांसडीह निवासी अवनीश तिवारी को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है.

अपने मनोयन पर अवनीश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सेल ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है. उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा. कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी तथा सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करने वाली एवं विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है.

अवनीश तिवारी के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सचिव चुने जाने पर कांग्रेस नेता पुनीत पाठक, दिग्विजय सिंह छोटू निखिल जी (सभासद), प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अंशु पांडेय,छात्र नेता आदर्श मिश्र ,पवन पटेल,आशीष गुप्ता आदि ने बधाई दिया है.