रामपुर असली, भरथांव व मठिया लिलकर गांवों में अग्नि का तांडव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव व मठिया लिलकर गांवों और गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली में बुधवार की दोपहर आग ने कहर बरपाया.

मामूली विवाद में चले लाठी- डंडे, रिपोर्ट दर्ज

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के मामूली विवाद में मंगलवार के देर रात्रि लगभग सात बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डण्डे चले.

रास्ते के विवाद में बेऊर में मारपीट, युवक की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

अनवारे आसी कान्फ्रेंस में इस्लाम व कुरआन पर चर्चा

मदरसा दारुलओलूम सरकारे आसी के प्रांगण में आयोजित अनवारे आसी कान्फ्रेंस में जहां ओलेमा ने इस्लाम व कुरआन के बारे में चर्चा किया.

मोहल्ला डोमनपुरा व माल्दा चट्टी पर अग्नि का तांडव

मोहल्ला डोमनपुरा में आग लग जाने से दो झोपड़ियों सहित उनमें पड़े हजारों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए. माल्दा चट्टी पर स्थित कपड़ा व किराना के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए.

पूरे दम खम से नगर पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें नगर पंचायत चुनाव के बारे में चर्चा किया गया. साथ ही दमखम के साथ चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया गया.

बालूपुर मार्ग पर शराब दुकान के खिलाफ महिलाएं सड़क पर

बालूपुर मार्ग स्थित शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को दोपहर में करीब 5 दर्जन महिलाओं ने दुकान के सामने मार्ग पर अचानक जाम लगा दिया.

अवैध खनन व परिवहन पर प्रशासन सख्त, पकड़े लाल बालू लदे 10 ट्रक

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के निर्देश पर अवैध खनन पर रोक के लिए टीम बनाकर अभियान शुरू हो गया है. खनन अधिकारी द्वारा अभियान के पहले दिन लाल बालू लदी 10 ट्रक पकड़ कर सहतवार थाने के हवाले कर दिया गया.

राजेन्द्र नगर मुहल्ला में एलपीजी सिलेण्डर में विस्फोट

मंगलवार को नगर क्षेत्र के राजेन्द्र नगर मुहल्ला में एलपीजी सिलेण्डर में विस्फोट होने से प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गयी. गोदाम में रखा हर सामान जल कर नष्ट हो गया. फायर ब्रिगेड न मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

बलिया में चुनाव व्‍यय प्रेक्षक रहे शमशेर अली पर बिहार में फायरिंग, ड्राइवर की मौत

अभी हाल ही में संम्पन हुए विधान सभा चुनाव के लिए बलिया जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्‍यय प्रेक्षक शमशेर अली के वाहन पर बिहार के गौरा थाना क्षेत्र के सलीमा पुर में शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियो द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की सूचनाएं मिल रही हैं.

262 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. हैनिमैन का भावपूर्ण स्मरण

डॉ सैमुअल हैनिमैन की 262 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय चौहान होमियो सेवा सदन पर आयोजित एक समारोह में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला. उन्हें होम्योपैथिक औषधि का जनक बताया.

निःशुल्क सुगर व ब्लड प्रेशर जांच हर महीने 9 तारीख को

मां त्रिपुरसुन्दरी सेवा समिति रानीगंज बजार के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क सुगर व ब्लड प्रेसर जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने फीता काट कर किया.

बैजनाथपुर के पात्र गृहस्थी परिवारों का खाद्यान्न वितरण शुरू

इस माह की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबन्द ढंग से शुरू कर दी गयी है. रविवार को सुबह से ही पर्यवेक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल की देख रेख मे मधुबनी हीरा सिंह कोटेदार के यहां बैजनाथपुर गांव के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी परिवारों का खाद्यान्न वितरण शुरू हुआ.

लाचार किसानों की आंखों के सामने धू धू कर जलती रही फसल, ढाई घंटे बाद पहुंचा दमकल

तहसील क्षेत्र के उत्तरी दियराचल में रविवार को अग्निदेवता ने खूब ताण्डव मचाया. सैकड़ों किसानों के करीब 150 एकड़ से उपर गेहूं का फसल आग में जल कर खाक हो गया.

पिपरा की राजभर बस्ती में भी आग से तबाही

अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा की राजभर बस्ती में आग लगने से दर्जन गरीबों के आशियाने जल कर खाक हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग बुझाने का कोरम पूरा किया. आग लगी में 8 बकरियां जल कर मर गयी.

असंतुलित होकर पलटे बाइक सवार के सर पर चढ़ा टेम्पो

देवराज ब्रह्म मोड के निकट लालगंज सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में दो लो गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसमे एक युवक को वाराणसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई.

भक्तों को मर्यादा देना ही पुरुषोत्तम राम की विशेषता थी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम चन्द्र महराज अपने भक्तों को किसी बात का कष्ट नहीं होने देते. यही कारण है कि वह सबरी की झुठी बेर खाए, वहीं केवट ने नदी पार कराने के लिए उनको बहुत परेशान किया.

अपायल गांव में आग से तबाही, मवेशी समेत पालक झुलसा

अपायल गांव में शनिचरा बाबा मंदिर के समीप शनिवार की आधी रात अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग में हजारों रुपये के समान जल कर राख हो गए. अग्नि कांड में गृह स्वामी भी बुरी तरह झुलस गया. जिसकी चिकित्सा जिला अस्पताल में चल रही है.

आजमगढ़ हादसे में मरने वालों में सोबईबांध की सीमा व उसके दो मासूम बच्चे भी

आजमगढ़ में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत सात व्यक्तियों मे थाना क्षेत्र के सोबईबांध निवासी मां व उसके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं.