खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत

राजधानी रोड स्थित फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरिया गांव के सामने खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ द्वाबा के युवाओं में फूटा गुस्सा

भारतीय नागरिक व पूर्व सैन्य अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध बैरिया के युवाओं ने किया.

अजीजपुर खड़सरा व सरायभारती गांवों में बाइकें चोरी

कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग गावों से दरवाजे पर खड़ी बाइकों पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. सूचना पर पुलिस मामले छानबीन में जुट गयी.

सरायभारती, नरनी, मुस्तफ़ाबाद गावों में सिलिंडर चोरों की चांदी

कोतवाली क्षेत्र सरायभारती, नरनी, मुस्तफ़ाबाद गावों में बुधवार की रात्रि चोरों ने कई घरों से डेढ़ दर्जन गैस सिलिण्डरों पर हाथ साफ़ किया. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

रसड़ा में शटर तोड़कर दुकान पर हाथ साफ किया

मेरुराय के पूरा बीरन जी का कटरा स्थित रेडीमेड की दुकान का शटर तोड़ कर नगदी समेत हजारो रुपयों के समान पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. जबकि कटरा स्थित दो दुकानों पर चोरी का असफल प्रयास भी किए.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सीएचसी रसड़ा का जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निरीक्षण कर अधीक्षक एवं डॉक्टरों से मिलकर अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था, रोगियों की सभी जांच करने के साथ साथ बाहर से कमीशन की दवा न लिखने की मांग की.

अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई 

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक श्याम नारायण पाठक व राजेंद्र मिश्र का विदाई समारोह प्राथमिक विद्यालय नगवा पर आयोजित किया गया.

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में व्यापारी की मौत

बांसडीह ब्लॉक के पास हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शेमुषी विद्यापीठ के छात्रों को थानेदार ने दिलायी स्वच्छता की शपथ

शेमुषी विद्यापीठ में गुरुवार के दिन रेवती थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.

24 घण्टे बाद भी श्रीनगर के अग्नि पीड़ितों तक नहीं पहुंची मदद  

श्रीनगर नई बस्ती में आग लगने के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा अग्नि पीड़ितों को कोई मदद नहीं पहुचाया गया.

भरौली में भी धूम धाम से मना महावीरी महोत्सव

हर वर्ष की तरह इस साल भी भरौली में महावीरी जयंती महोत्सव बडे ही धूम धाम से मनाया गया. यहा के प्रसिद्ध हनुमान गढी गंगातट पर 24 घण्टे अखण्ड कीर्तन एवं विशेष पूजा के बाद आज मंगलवार को हवन एवं पूर्णाहुति हुई.

निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा

सत्य, प्रेम, करुणा, दया व सहयोग की दैवी राह पर चलने से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. चालाकी, होशियारी, छल, कपट और बदले की राह पर दुख और दर्द ही मिलते हैं. यह बातें जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी मारुति किंकर जी महाराज ने कही. वह संत यतिनाथ मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय हनुमान जयंती समारोह के अंतिम दिन मंगलवार की रात प्रवचन कर रहे थे.

रसड़ा में अवैध बूचड़खाने को दोबारा सील किया गया

नगर वार्ड संख्या 18 में एक अवैध बंद बूचड़खाने को हिन्दू युवा वाहिनी संगठनों के हस्तक्षेप से महन्थ कौशलेन्द्र गिरी की मौजूदगी में एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम सील किया.

मॉस्क्विटो क्वॉयल बना अगलगी का सबब, कोटवारी में झोपड़ी राख

कोटवारी गांव में मंगलवार को देर रात कछुआ छाप अगरबत्ती से रिहायसी झोपडी में आग लग गयी. इस अगलगी में नगदी समेत एक बकरी और एक गाय झुलस गई. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.

तिरनई-पलिया व खैरा निस्फी गांव के सोनाडीह मौजे में अग्नि की विनाश लीला

उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई – पलिया गांव के बीच सोमवार को 10 बजे दिन में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण लगभग 30 एकड गेंहू की फसल जल कर राख हो गई.

टीचर आठ पर एक, मगर पीने के पानी तक के मोहताज हैं बच्चे

चंदाडीह स्थित जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बच्चों की प्यास बुझाने के लिए लगा हेण्डपम्प अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है.

घुड़दौड़ में ब्रह्मपुर के पंकज त्रिपाठी अव्वल, गाजीपुर के गणेश सिंह दूसरे नंबर पर

दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छूटोला गांव में ग्राम प्रधान दलकी नम्बर -एक स्वामी नाथ यादव के सौजन्य से अन्तर जनपदीय अश्व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. जिसमे उत्तर प्रदेश कई जिलों के साथ ही बिहार प्रान्त के शौकीन अश्वारोही अपने अश्व को लेकर आये और दौड़ मे भाग लिये.

बदला स्कूलों का समय, चिलचिलाती धूप में राहत का संदेशा

तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया है. अब जिले के सभी स्कूल प्रात: सात बजे से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगे.