जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति/स्वरोजगार बन्धु की बैठक 31 जुलाई को अपरान्ह 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है.
गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को बक्सर में 54.830 मीटर, गायघाट में 53.710 मीटर बढ़ाव पर, घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 63.160 मीटर, चांदपुर में 56.46 मीटर, मांझी में 53.05 मीटर जो बढ़ाव पर है.
बस स्टैण्ड स्थित एक कटरा में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र नाथ मिश्र के बड़े भाई वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र नाथ मिश्र के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बांसडीह के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया.
अपने गांव चौबे छपरा लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक सवारों न लूट लिया. खैरियत थी कि पीड़ित की बाइक स्टार्ट नहीं हुई, वरना वे उसे भी ले जाने की जुगत भिड़ा रहे थे.
शिवपुर चट्टी पर सर्राफा की दुकान से बुधवार को बदमाश करीब बीस ग्राम सोने का ज्वेलरी लेकर भाग गए. इसकी सूचना सर्राफ ने पुलिस को दे दिया है. उधर मौका देख सुखपुरा चट्टी से बाइक सवार उचक्के एक साइबर कैफे से लैपटॉप इत्यादि ले भागे.
बीते चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह घटनाएं भीमपुरा थाना क्षेत्र के बेलौली व नरहीं थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के तेतरपुर गांव के पास हुई. दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहन भाग निकले.
क्षेत्र के दियारा सीसोटार में घाघरा नदी में स्नान करते समय 3 दिन पूर्व डूबी प्रियंका का शव बुधवार की शाम को घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर किनारे मिला.
बेरुवारबारी ब्लाक के करम्मर में डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, जिला चकबन्दी अधिकारी अपने पूरे प्रसासनिक टीम के साथ द्वारा काबिज साढ़े चार एकड़ तालाब का मौके पर निरीक्षण किए.