दबंगई से त्रस्त पीड़िताओं ने डीएम से लगाई गुहार

पीड़िताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर दबंगों द्वारा अपने मकान सहित जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई.

रसड़ा स्टेशन पर कांवरियों की सेवा करेंगे ‘क्रांतिकारी’

डाक बंगला में भारत नौजवान क्रांति सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सावन के पर्व के पर कांवरियों को सेवा की जाएगी.

स्कूल यूनिफॉर्म सलीके से बंटे, स्कूल में बच्चों की हो बढ़ोतरी

खण्ड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा के अध्यक्षता में समस्त संकुल प्रभारी/सह समन्वयक/ प्रधानाध्यापक, सहायता प्राप्त विद्यालय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संयुक्त बैठक हुई.

सचिव के पास 7 साल से एडीओ पंचायत का चार्ज, डीएम ने पूछी वजह, भकुआ गए बीडीओ

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को विकास खंड मुरली छपरा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एडीओ पंचायत व कुछ कर्मी नदारद मिले.

इब्राहिमाबाद नौबरार में तीन जने ‘मास्साब’ गायब मिले, डीएम ने दिया सस्पेंड करने का आदेश

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को बाढ़ क्षेत्रों के अपने भ्रमण के दौरान मुरली छपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद नौबरार में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

तिलापुर व दतहां में बांध पर ‘रेन कट’ देख डीएम ‘फिरंट’

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को घाघरा नदी से हो रही कटान की स्थिति व हो रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बाढ विभाग के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए.

शिवरामपुर में रेंगनी पर कपड़े फैला रही विवाहिता करेंट की चपेट में आई, ठौर मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में मंगलवार की सुबह विवाहिता की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. विवाहिता घर में कपड़ा धो कर रेंगनी पर पसार रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया. 

पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के दिन रसड़ा क्षेत्र के पौराणिक व प्राचीन शिवमंदिर लखनेश्वरडीह, श्रीनाथ मठ शिव मंदिर सहित तमाम शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा.

गढ़िया गांव के पास कार की चपेट में आए दो मजदूर घायल

रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग के गढ़िया गांव के पास रविवार की रात में मारूती कार के धक्के से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी ले जाया गया.

रसड़ा सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का सोमवार को शुभारंभ किया गया. जिसके अंतर्गत शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशन में गरीब गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अतिरिक्त निःशुल्क अल्ट्रासाउंड परीक्षण की सुविधा प्रदान की जानी है.

रसड़ा में वातानुकूलित सुलभ शौचालय का लोकार्पण 13 को

गांधी पार्क में पालिका प्रशासन द्वारा बनवाए गए एकमात्र वातानुकूलित सुलभ शौचालय का लोकार्पण जिलाधिकारी बलिया द्वारा 13 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा.

कटहुरा गांव में महीने भर बाद भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

कटहुरा गांव में एक माह से जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने से कृषि कार्य प्रभावित है, वहीं रामनारायन यादव के खेत में गिरे हाईटेंशन तार को भी सूचना के बाद भी विभागीय लापरवाही के चलते उसे अब तक जोड़ा नहीं गया है.

बांसडीहरोड और सिकंदरपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद

स्वाट और बांसडीह रोड पुलिस की टीम ने बभनौली गांव के पास पिकअप से तलाशी के दौरान जहां 40 पेटियों में 4800 शीशी अवैध अर्जिनिया शराब बरामद किया है, वहीं सिकंदरपुर पुलिस ने कल्याणी गांव स्थित ईट भट्टा पर छापा मारकर वहां से 65 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. 

15 अगस्त तक हर हाल में बिजली संकट से ओझवलिया को मिले मुक्ति – भरत सिंह

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में जर्जर विद्युत तार, खम्भों को बदलने एवं दो ट्रांसफॉर्मर की क्षमतावृद्धि तथा दो अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने के लिए सांसद भरत सिंह ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को आवास विकास कॉलोनी स्थित कार्यालय पर बुलाकर 15 अगस्त तक हर हाल में कराने का निर्देश दिया.

युवती संग दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोतवाली पुलिस ने 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर लिया. युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बिहार के चंपारण के रघुनाथपुर निवासी मो.कैफ को गिरफ्तार कर लिया है.

घाघरा के छाड़न में डूबने से महादनपुर गांव के वृद्ध की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के 60 वर्षीय वृद्ध की घाघरा नदी के छाड़न में रविवार की शाम डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों द्वारा अथक प्रयास से शव करीब 24 घण्टे के पश्चात सोमवार की शाम करीब 6 बजे निकाला गया.

जेएस मेमोरियल स्कूल में पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव

कुंआ पीपर स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत  पौधरोपण किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह ने छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार सहित उपस्थित लोगों को पौधरोपण की महत्ता को समझाते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य है.

बिजली कर्मचारी संग मारपीट, नाराज हो ठप कर दी सहतवार और रेवती की सप्लाई

सहतवार  पावर हाउस पर संविदा पर कार्यरत कर्मचारी को रविवार की रात करीब 9 बजे तीन लोगों ने बिजली को बंद करने को लेकर को पीट दिया.

घाघरा के छाड़न में महादनपुर के वृद्ध के डूबने की आशंका, तलाश जारी

महादनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की घाघरा नदी के छाड़न में रविवार की शाम डूबने की आशंक जताई जा रही है. छाड़न में तलाश जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता मिली नहीं है.