पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कई रूट का डायवर्जन

आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को कई रूट का डायवर्जन भी किया गया है. जिसके अनुसार अंबेडकरनगर की तरफ से आने वाली गाड़ियां देउरपुर बाजार से महाराजगंज, बिलरियागंज, आजमगढ़ होते हुए मऊ, बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगी. बलिया, मऊ, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ से जाने वाली गाड़ियां भंवरनाथ से जुनैदगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज से देउरपुर अतरौलिया होते हुए अंबेडकर नगर फैजाबाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर सकेंगी.

वाराणसी-बलिया मेमू सवारी गाड़ी का उद्घाटन कल

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी सिटी-बलिया के मध्य दैनिक मेमू सवारी गाड़ी के संचलन का शुभारम्भ 14 जुलाई,2018 को वाराणसी सिटी से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा. इस गाड़ी का नियमित संचलन 15 जुलाई, 2018 को बलिया से किया जायेगा.

बेसिक शिक्षा में सुधार के हो रहे सार्थक प्रयास, डीएम ने गिनाई उपलब्धियां

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के कुशल मार्ग निर्देशन में बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए सार्थक व सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं

थाना समाधान दिवस पर धमके डीएम, एसपी, लहू लुहान फरियादी को नहीं सुनने दिया गया

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर बैरिया व हल्दी थाने में जनता की फरियाद सुनी

संस्कृति हत्याकांड: अब तीन संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट-ब्रेन मैपिंग

बलिया जिले की पॉलीटेक्निक छात्रा संस्कृति राय हत्याकांड मामले में जांच में जुटी पुलिस टीमें अब तक लगभग 13 दिनों में करीब 300 से अधिक संदिग्धों में टेंपो चालकों, हिस्ट्रीशीटरों, पुराने बदमाशों के अतिरिक्त उसके कॉलेज के छात्र-छात्रओं से पूछताछ कर चुकी हैं.

यहां किसान खरीदकर पानी पी रहे हैं, धान की खेती के लिए कैसे होगा पानी का इंतजाम

हम अपने गांव आए हैं. धान की खेती के लिए खेत पहले से ही जोतकर तैयार कर लिए गए हैं. धान की रोपाई के लिए बीज यानी बेहन डाली जा चुकी है, जो तैयार है. लेकिन अभी तक जोरदार बारिश नहीं हुई है. छीटपुट बारिश या झींसी पड़ने से भला धान की रोपाई होती है !! मानसून आ गया है.

राजीव मोहन चौधरी प्रकरण से जिले के आम भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दौर कोई भी रहा हो, देश को हर दौर में योद्धाओं की आवश्यक्ता हमेशा रही है और आज भी है. अमित शाह बुधवार को वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हस्त कला संकुल में भाजपा काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट को संबोधित कर रहे थे.