Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • अमरावती नदी के जीर्णोद्धार को हुई कार्यशाला
  • देश दुनिया

अमरावती नदी के जीर्णोद्धार को हुई कार्यशाला

जल संचयन करें तभी कल भी होगा जल: जलगुरू महेंद्र मोदी
General Desk 16 July, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

जल संचयन करें तभी कल भी होगा जल: जलगुरू महेंद्र मोदी

असली देशभक्त वही, जो करे पर्यावरण की चिंता: स्वामी आनंदस्वरूप

बलिया। वर्तमान में अपनी लगभग अंतिम सांसे गिन रही अमरावती नदी/अमवा नदी के पुनरूद्धार के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. जल संरक्षण की नई-नई देशी खोज के कारण जलगुरू की संज्ञा पाने वाले पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह गोष्ठी हुई. गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी आनन्दस्वरूप रहे. दोनों अतिथियों ने जलस्रोतों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए जल के दोहन को रोकने व पानी रिचार्ज की विधियों को अपनाकर जल संरक्षण की जरूरत बताई. इसकी शुरूआत खुद से, अपने घर से शुरू करने का आवाह्न किया.

जलगुरू महेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षाें में 15 प्रांतों में भ्रमण कर जल संरक्षण का प्रशिक्षण देकर जो माॅडल विकसित किया, जो पूरी तरह हिन्दुस्तानी माॅडल है. तालाब का ऐसा डिजाइन विकसित किया जिससे वाष्पीकृत होकर उड़ने वाले जल को बचाया जा सके. पानी के स्टेटा को उपर उठाने के शोध किये विभिन्न तरीकों को समझाया. महेंद्र मोदी ने कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर बताया कि किस तरह जलस्तर को उपर उठाया जा सकता है. कहा कि हर घर में सस्ता वाॅटर रिचार्ज का माॅडल विकसित किया जाए. कच्ची मिट्टी का चेकडैम बनाकर तथा खेतों में जल संचयन करके पानी के स्टेटा को बरकरार रख सकते हैं.
उन्होंने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जल संचयन के तरीकों के बारे में समझाया. अब तक उन्होंने जो भी शोध किये हैं उसके बारे में बताया. कुंएं के जलस्तर को कैैसे उपर करें, घरेलू व्यवस्था के जरिये काफी कम खर्च में वाॅटर रिचार्ज करने से लेकर नदियों को शुद्ध करने के तरीके को समझाया और इस पर अमल करने की जरूरत बताई.
स्वामी आनंदस्वरूप ने कहा कि आज बहुत कम लोग अमरावती के बारे में जानते हैं. अमरावती नदी के पुराने इतिहास को साझा करते हुए इसके जीर्णोद्धार में सबको आगे आने को कहा. कुएं, तालाब, पोखरे आदि जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. यह भी कहा कि जल के दोहन करने की देर है कि कहीं कहीं लोग बूंद-बूंद पानी को तरह रहे हैं. पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि पौधे रहेंगे तो आॅक्सीजन प्रचुर मात्रा में रहेगा. जलस्तर बढ़ेगा तभी पौधों का संरक्षण आसान होगा. इससे पहले लोक भारती के श्रीकृष्ण चैधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया. डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने जल संरक्षण के लिए चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. संचालन प्रो विजय कर्ण ने किया. अंत में लोक भारती के विभाग संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने सबका आभार प्रकट किया.

जरूरी सूखे कुंओं व हैंडपम्प को जिंदा करने पर दिया जोर

जलगुरू महेंद्र मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है कि कुंओं व हैंडपम्पों को जीवित किया जाए. काफी खर्च वाला यह काम काफी हफ्ते दिन में भी हो सकता है. ठान लिया जाए तो श्रमदान व जनजागरूकता से सारे कुओं को महीने-दो महीने में जिंदा किया जा सकता है. कुंओं की सफाई करते समय यह विशेष सावधानी बरतनी होगी कि उसमें जहरीली गैस न हो. यह सुझाव दिया कि कभी भी कूड़े में हरी पत्तियां, अनाज आदि न फेकें. ऐसी चीजों को पेड़ों की जड़ों के पास रख दें.

नदियों को शुद्ध रखने के बताए देशी उपाय

नदियों को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि नालों का गंदा पानी नदियों में जाने से रोका जाए. इसके लिए प्राकृतिक उपाय भी किये जा सकते हैं. बताया कि केली, आस्ट्रेलिज, नेटफोलिस, फाईटा आदि जैसे सैकड़ों ऐसे पौधे है जो गंदगी को छानने का काम करते हैं. ऐसा प्रयास होना चाहिए जहां नदी में नाला गिरता है उससे पहले ऐसे पौधे लगा दिए जाए तो काफी हद तक गंदगी छनकर नदी में पानी जाएगा. इसके अलावा ऐसे नालों के बीच दो या तीन तालाब बनाकर उसमें ऐसे पौधों को लगाकर भी पानी की गंदगी कम की जा सकता है. अगर नाले के गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोक दें तो बारिश के पानी से नदी खुद को साफ कर लेगी.

वर्षाजल को सुरक्षित करना होगा

जलगुरू महेंद्र मोदी ने इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमने बारिश के पानी को सुरक्षित नहीं रखा, उसका सम्मान नहीं किया. नतीजन शुद्धजल का संकट पैदा होने लगा है. हमें वर्षाजल को सुरक्षित करना होगा. कुंओं, तालाबों व अन्य जल स्रोतों के माध्यम से पानी को रिचार्ज करना होगा.

पानी में नींबू डालकर नहाएं

महेंद्र मोदी ने कहा कि साबुन से नहाने से ज्यादा पानी खर्च होता है. यदि पानी में नींबू डालकर नहाएं तो काफी कम पानी में नहा सकते हैं. इससे पानी भी कम खर्च होगा और अनेक लाभ भी होंगे. उन्होंने विशेषकर नहाने, गाड़ी धोने व अन्य रोजमर्रा के कार्याें में जल के दोहन को रोकने का सुझाव दिया. सिंचाई के लिए भी खेतों में जल संचयन के तरीके समझाए. यह भी सुझाव दिया कि ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो जरूरत के हिसाब से ही सीमेंट, कंकरीट, टाॅयल्स आदि का प्रयोग करें. ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें और फलदार पौधे लगाएं.
जिले के लिए अमृत हो सकती है अमरावती: स्वामी आनंदस्वरूप

प्रदेश में अमरावती समेत सात नदियों को किया जाएगा पुनर्जीवित

अमरावती नदी के जीर्णोंद्धार की सोच के साथ आए स्वामी आनंदस्वरूप व पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं जलगुरू महेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की.
स्वामी आनंदस्वरूप ने कहा कि अमरावती नदी बलिया के लिए अमृत हो सकती है. बशर्ते इसके पुराने स्वरूप को वापस लाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें. कहा, बलिया का सौभाग्य है कि यहां नदियों का समूह है. सरकार ने प्रदेश की जिन सात नदियों को फिर से जिंदा करने का निर्णय लिया है उसमें अमरावती भी शामिल है. जब कुंआ, तालाब तथा ये छोटी-छोटी नदियां जिंदा रहेंगी तभी गंगा भी बचेगी. स्वामी आनंदस्वरूप ने बताया कि अमरावती नदी मूल से रूप से आजमगढ़ जिले के लाटघाट से निकलती है जो इब्राहिमपट्टी में जिले में प्रवेश करती है.

पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी ने कहा कि कुआ, तालाब, पेड़-पौधों का संरक्षण होगा तभी जलस्तर उपर उठेगा. प्रयास हो कि हर घर में प्रदूषणरहित वर्षा जल पुरर्भरण प्रणाली विकसित किया जाए. कुएं के पास कच्ची मेढ़ बनाकर पानी रोककर जलस्तर को बढ़ाया जा सकता है. इस मानव जीवन की रक्षा करने से सम्बन्धित कार्य में हर वर्ग के लोगो का सहयोग अपेक्षित है.

Related

Tags: जल संचय जल संरक्षण नदी सुरक्षा बलिया

Post navigation

Previous: अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है देश: रिजवी
Next: सर्पदंश से समाचारपत्र विक्रेता के चाची की मौत

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.