दशमोत्तर छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी अब 31 जुलाई तक पूरी की जा सकेगी

दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी करने की तिथि भी अब 31 जुलाई तक हो गई है

नीरज शेखर पहुंचे लखनऊ, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीरज शेखर एक परिवारवादी और जातिवादी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं. उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा. स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सदस्यता अभियान की बुकलेट भेंट की.

बाबाधाम गए श्रद्धालु की बिहार में हादसे में मौत, रसड़ा में स्कूली बस ने ली युवक की जान

उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी थे. एसआई ने बताया कि बलिया से अन्य श्रद्धालुओं से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि प्राप्त कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके. ग्रामीणों की मानें तो घायल को यदि समय पर चिकित्सीय सुविधा मिल गई होती तो उसकी जान बच सकती थी.

कारगिल युद्ध में सेना के शौर्य से पूरी दुनिया चकित थी – मेजर चतुर्वेदी

स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय जवानों ने करो या मरो का सिद्धान्त अपना लिया था. उन्होंने पाकिस्तानी सेना को अपनी सीमा से बाहर करके फिर से तिरंगा झंडा लहराया. भारतीय सेना अपने देश के लिए सदैव तैयार रहती है, चाहे कोई भी स्थिति हो, आतंकवाद से लड़ने, प्राकृतिक आपदाओं में राहत पहुंचाने तक में उसकी भूमिक स्तुत्य है.

अन्तर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई बलिया टीम

सिनसिन काई शितोरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पांचवी आमंत्रण ओपेन अन्तराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है

श्रद्धालुओं से भरे पिकअप पर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत

शाहपुर गांव में आज सुबह एक पिकप पर सवार हो कर 25 लोग बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान पिकप पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया

जानिए कौन कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त या शॉर्ट टर्मिनेट

31 जुलाई एवं 01 अगस्त, 2019 को छपरा से प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-ब्लाक हट के-इलाहाबाद-छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी.

UP में अलग अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा

कल मंगलवार को बलिया में दो, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर और कानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत सर्प दंश से हुई थी, जबकि सोनभद्र और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में ऐसी घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छितौनी कांड में नया खुलासा

बिकाऊ व मुन्ना के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. इसी बीच मंगलवार की सुबह दरवाजे पर मिट्टी व ईट बिछाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चले थे.

चलती ट्रेन से गिरा, मगर हौसला नहीं हारा, बलिया के इस युवक को दाद तो आप भी देंगे

दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. ऐसी ही एक घटना तेलंगाना के वारंगल जिले से सामने आई है. जहां एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हो जाता है. पेट फटने से उसकी आंतें तक बाहर निकल आती है. लेकिन इन सब के बावजूद वह हिम्मत नहीं हारता….

छितौनी में लाठी डंडे से पीटकर ली भाई की जान

मुन्ना राजभर, दशरथ राजभर और उसके भाई बिकाऊ के बीच जमीन को लेकर अरसे से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर आज सुबह जमकर लाठी डंडे चलने लगे. इस वारदात में गंभीर चोट लगने की वजह से बिकाऊ की मौत हो गई.

खड़े ट्रक से जा भिड़ी बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर

पोखरा से रात साढ़े नौ बजे के आस-पास वह पत्नी के साथ बाइक से अफराद के रास्ते बलिया स्थित अपने घर लौट रहे थे. उसी समय बाइक अनियंत्रित हो गई और अफराद-बसंतपुर स्टेट हाईवे 73 पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. इसके बाद रामाशंकर साह सड़क पर सिर के बल गिर पड़े.

सोनभद्र हत्याकांड / पीड़ितों से मिलने के बाद प्रियंका ने 26 घंटे का धरना खत्म किया

घोरावल (सोनभद्र) के उम्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए ग्रामीणों के परिजन शनिवार को चुनार गेस्ट हाउस में पिछले 24 घंटे से अघोषित रूप से नजरबंद प्रियंका गांधी से मिले. गेस्टहाउस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को देख पीड़ित परिवारों की महिलाएं फफक पड़ीं और प्रियंका से लिपट कर रोने लगीं. प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया.

आकाशीय बिजली से धान की रोपनी कर रहे युवक की मौत

हादसे के वक्त युवक अपनी परिवार वालों के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग उसे चारपाई पर लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चल दिए. वहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मुझे सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने दिया जाए या जेल भेज दिया जाए – प्रियंका

सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले पुलिस ने प्रियंका गांधी को वाराणसी के नारायणपुर चौक पर रोका और उन्हें वहां से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस ले गई. यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह की माने तो प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है. बल्कि उनके काफिले को रोका गया है. प्रियंका के सोनभद्र पहुंचने से पहले धारा 144 लगाई गई थी, इसी के चलते उन्हें वहां जाने से रोका गया है. वाराणसी के नारायणपुर चौक पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हटाए जाने पर प्रियंका ने कहा, “मुझे पता नहीं कहां ले जा रहे हैं.”

नीरज शेखर का पार्टी परिवर्तन, करवट बदलने लगी बलिया को राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री स्व चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने तथा भाजपा में शामिल होने से बैरिया विधानसभा की राजनीति भी करवट बदलने लगी है

गौ आश्रय निर्माण में उदासीनता को ले कर डीएम ने जताई नाराजगी

सभी ब्लॉकों में एक पशु गौआश्रय बनाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई

गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत

जैसे ही उनकी कार साधापुर गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंची अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. खाई में पानी होने के कारण कार का अगला हिस्सा डूब गया. इस कारण मुकेश कार से बाहर नहीं निकल पाए, ग्रामीणों के अनुसार संभवतः उनकी मौत डूबने से हुई होगी.