Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • मुझे सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने दिया जाए या जेल भेज दिया जाए – प्रियंका
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

मुझे सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने दिया जाए या जेल भेज दिया जाए – प्रियंका

सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले पुलिस ने प्रियंका गांधी को वाराणसी के नारायणपुर चौक पर रोका और उन्हें वहां से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस ले गई. यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह की माने तो प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है. बल्कि उनके काफिले को रोका गया है. प्रियंका के सोनभद्र पहुंचने से पहले धारा 144 लगाई गई थी, इसी के चलते उन्हें वहां जाने से रोका गया है. वाराणसी के नारायणपुर चौक पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हटाए जाने पर प्रियंका ने कहा, “मुझे पता नहीं कहां ले जा रहे हैं.”
News Desk 19 July, 2019 1 minute read
PRIYANKA_GANDHI

अगर सरकार पीड़ितों से मिलने के अपराध के लिए मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूँ।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2019

वाराणसी/बलिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में गोंड समुदाय के पीड़ितों के परिवार से मुलाकात करने जा रहीं थी, जहां पुलिस प्रशासन ने उनके काफिले को सोनभद्र जाने से रोक दिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें चुनार स्थित एक गेस्ट हाउस ले जाया गया. मगर प्रियंका गांधी वहां भी धरने पर बैठ गईं. उन्होंने कहा वह सोनभद्र में पीड़ितों से मिले बिना वापस नहीं जाएंगी. वह इस बात पर अड़ी हुई हैं कि या तो उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए या जेल भेज दिया जाए.

Mirzapur: Priyanka Gandhi Vadra,Congress Gen Secy for UP(East)&party workers continue to sit on dharna at Chunar Guest House.She was detained in Narayanpur by police earlier today while she was on her way to meet victims of Sonbhadra's firing case. pic.twitter.com/VBFjJ29upL

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 19, 2019

पुलिस और जिला प्रशासन के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व हिरासत को लेकर देर रात तक खेल चलता रहा. प्रियंका गांधी द्वारा चुनार में उनको रोके जाने का कारण पूछने पर पुलिस द्वारा बताया कि धारा 144 का नियम तोड़ने के कारण शांति भंग में उनके विरुद्ध 151 के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 107-166 के तहत कार्रवाई करते हुए उनको हिरासत में लिया गया है. उन्हें बताया गया कि जब वह मुचलके की कार्रवाई पूरी कर देंगी उन्हें छोड़ दिया जाएगा, फिलहाल यह ड्रामा देर शाम तक चलता रहा. उधर, प्रियंका का कहना है कि अभी प्रशासन ने मुझे एक पत्र दिखाया है, मुझे मुचलका भरने को कहा गया है, लेकिन मैं मुचलका नहीं भरूंगी मैं यंही हूं और उन पीड़ितों से मिलने के लिए आई हूं. साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रशासन उन्हें मिलवाने की इजाजत दे.
सोनभद्र में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश सरकार की ड्यूटी है अपराधियों को पकड़ना. मेरा कर्तव्य है अपराध से पीड़ित लोगों के पक्ष में खड़े होना. भाजपा अपराध रोकने में तो नाकामयाब है मगर मुझे मेरा कर्तव्य करने से रोक रही है. मुझे पीड़ितों के समर्थन में खड़े होने से कोई रोक नहीं सकता. कृपया अपराध रोकिए!”

मैंने न कोई क़ानून तोड़ा है न कोई अपराध किया है।बल्कि सुबह से मैंने स्पष्ट किया था कि प्रशासन चाहे तो मैं अकेली उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने आदिवासियों के गाँव जाने को तैयार हूँ या प्रशासन जिस तरीके से भी मुझे उनसे मिलाना चाहता है मैं तैयार हूँ

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2019

सोनभद्र से 25 किलोमीटर पहले पुलिस ने प्रियंका गांधी को वाराणसी के नारायणपुर चौक पर रोका और उन्हें वहां से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस ले गई. यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह की माने तो प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है. बल्कि उनके काफिले को रोका गया है. प्रियंका के सोनभद्र पहुंचने से पहले धारा 144 लगाई गई थी, इसी के चलते उन्हें वहां जाने से रोका गया है. वाराणसी के नारायणपुर चौक पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा हटाए जाने पर प्रियंका ने कहा, “मुझे पता नहीं कहां ले जा रहे हैं.”

.@INCDelhi workers protest against unlawful arrest of Smt. Priyanka Gandhi ji in UP in complete violation of democratic norms pic.twitter.com/sZGaeLLn3p

— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) July 19, 2019

मालूम हो कि बुधवार को सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसा में 10 लोगों की हत्या हो गई थी, जबकि 24 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक जमीन के टुकड़े को लेकर गुजर और गोंड समुदाय के बीच विवाद हुआ. पुलिस ने इस सामूहिक हत्याकांड के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में 78 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 50 अज्ञात हैं. एक स्थानीय व्यक्ति लल्लु सिंह की याचिका पर गांव के मुखिया यज्ञदूत व उसके भाई और अन्य पर भी एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में प्रयोग में लाए गए दो हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को मामले पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है.

गड़वार तिराहे पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम

इसी क्रम मे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मिर्जापुर में हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गड़वार तिराहा पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया. इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई. कांग्रेस जनों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मौके पर जा रही प्रियंका को हिरासत में लेकर लोकतंत्र की हत्या की गई है. कांग्रेसी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के कांग्रेसियों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर व झारखंड प्रभारी जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने में पूरी तरह विफल है. इस मौके पर दिग्विजय सिंह, सत्यप्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, उषा सिंह, राजनाथ पांडेय, आनंद विक्रम, फूलबदन तिवारी, शिवप्रताप ओझा, गिरीशकांत, सागर सिंह राहुल, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे.

गोंड महासभा ने भी जताया आक्रोश

उधर, अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा. जिसमें प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली के उम्भा गांव में 10 गोंड लोगों की हत्या एवं 25 लोग घायल हुए. मांग किया कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाय, अन्यथा विशाल प्रदर्शन करने के लिए संगठन बाध्य होगा. इस मौके पर बंधू गोंड, घूरा प्रसाद, हरिहर प्रयाद आदि मौजूद रहे.

Mirzapur: Priyanka Gandhi Vadra,Congress Gen Secy for UP(East)&party workers continue to sit on dharna at Chunar Guest House. She was detained in Narayanpur by police earlier today while she was on her way to meet victims of Sonbhadra’s firing case. Hitting out at the Uttar Pradesh government for detaining Congress leader Priyanka Gandhi for proceeding towards Sonbhadra to meet the victims of clash, party leader Rahul Gandhi said that the arrest was an arbitrary use of power.

Tags: भूमि विवाद मिर्जापुर सिकंदरपुर सोनभद्र

Post navigation

Previous: हर पात्र छात्र को मिले छात्रवृत्ति का लाभ: सीडीओ
Next: 6 राज्यों के गवर्नर बदले, यूपी में आनंदीबेन और बिहार में फागू चौहान को कमान

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.