road accident Symbolic

टेंपो ने टक्कर मारा ट्रैक्टर ने कुचला हुई मौत

नरहीं, बलिया. सोहांव में एन एच 31 सड़क पर बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. इस घटना की जानकारी गांव में जैसे पहुंची मातम पसर गया.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती आज

बलिया. देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज भी अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं. आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेताजी का नाम देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में शामिल है.

राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भी महिला प्राध्यापक नहीं

दुबहर , बलिया. स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में संचालित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भी महिला प्राध्यापक न होने के कारण छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

road accident Symbolic

सड़क हादसे में दो दोस्तों ने गंवाई जान

सिकन्दरपुर, बलिया. बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपर गांव में शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर है.

बिजली की आंख मिचौली से पढ़ाई एवं किसानी दोनों प्रभावित

दुबहर, बलिया. क्षेत्र में दुबहर फिडर से आजकल बिजली की सप्लाई अत्यंत कम होने के कारण किसानों को सिंचाई कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है.

महाविद्यालय के संस्थापक को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिकन्दरपुर ,बलिया. तहसील क्षेत्र के महथापार गांव स्थित श्रीस्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय मे शनिवार को महाविद्यालय के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी स्व. स्वामीनाथ सिंह की 45 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया.

जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से

नरही, बलिया . युवक संघ नरही के तत्वावधान में नरही ग्रामवासियों के सौजन्य से ‘ जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता’ का आयोजन 23 से 31 जनवरी तक किया जाना है.

ट्रक पिकअप में टक्कर मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रही 16 महिलाएं घायल

नरहीं, बलिया. मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने उजियार गंगा घाट पर जा रही पिकप गाड़ी में महिलाएं सवार थी जो लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे ट्रक पिकप में टक्कर हो गई जिसमें 16 महिलाएं घायल हो गई जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोटे आई.

road accident Symbolic

बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर हुई मौत

रसड़ा (बलिया ). पकवाईनार सीधागर घाट स्थित सिलहटा गांव टेढ़ी पुलिया के समीप लगे ठोकर से टकरा कर शुक्रवार को देर शाम तेज रफ्तार बाइक दो युवक खाई में पलट गए .

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

live blog news update breaking

टोंस नदी में शव दाह करने गए अधेड़ की डूबने से हुई मौत

रसड़ा, बलिया. सिधागर घाट टोंस नदी में शव दाह करने गया एक अधेड़ की डूबने से शुक्रवार की सांय साढ़े तीन बजे मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

बलिया. राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर 20 जनवरी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई.

जीपीएफ पासबुक पूर्ण करने के दिये निर्देश

बलिया. जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को कोषागार सभागार में महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज के निरीक्षण अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लेखा की रख-रखाव, सामान्य भविष्य निधि सम्बन्धी विसंगतियों एवं जनपद में लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में आहरण वितरण अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी.

लोक कल्याणार्थ हनुमत मंदिर में वार्षिकोत्सव के मौके पर भंडारे के साथ हुआ हरि कीर्तन का समापन

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के नगवा,अखार ढाला स्थित हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक कल्याणार्थ कराए गए अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार की शाम भंडारे के साथ संपन्न हुआ.

Deaths due to heatwave worrying

पहलवानों के आरोपों की जांच सिटिंग जज से हो : कान्हजी

बलिया. देश के होनहार पहलवानों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिया जा रहा धरना दुर्भाग्यपूर्ण है. ये वही पहलवान हैं जो देश के लिए लड़ते हैं और देश का सम्मान बढ़ाते हैं.

कई माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

हल्दी, बलिया. बिजली निगम के निविदा-संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार के सोनवानी विद्युत उपकेंद्र पर मांगों के समर्थन में ताला बंद कर कार्य बहिष्कार किया.

जन चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा

रसड़ा(बलिया). कोटवारी गांव के पंचायत भवन के प्रांगण में जन चौपाल आयोजित किया. ग्रामीणों ने राशन कार्ड वृद्धा पेंशन एवम आवास के समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा.

चौपाल लगा अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुना

हल्दी, बलिया. विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत रेपुरा स्थित बाजार में शुक्रवार को चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना गया. इस दौरान जिले से आये नोडल अधिकारी के सामने आवास, पेंशन, राशनकार्ड का मुद्दा छाया रहा.

live blog news update breaking

बलिया में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव 9 फरवरी को

बलिया: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पद, जो न्यायालय स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन की समय सारणी जारी कर दी है.

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बलिया. कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट रेवती के कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर नगर पंचायत रेवती के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने किया.