​हल्दी पुलिस ने चोरी की तीन भैंस के साथ पांच को पकड़ा

इलाकाई पुलिस को सोमवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी. अंतर प्रान्तीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, साथ में चोरी की तीन भैंस भी बरामद कर ली गई. उधर इसी थाना क्षेत्र से चोरी गई भैंसों का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है. 

भरसौंता में इंडिको की जद में आया वृद्ध, शिवन टोला में ट्रैक्टर से भिड़े बाइकर

ल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप सोमवार की शाम करीब आठ बजे इंडिको गाड़ी की जद में आकर मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े. 

​चिन्ता: इस साल गंगा उफनाई तो हल्दी थाना व रेगुलेटर के सामने वाली आबादी पर खतरा

इस जगह के लिये न कोई योजना बनी, न किसी ने सोचा हल्दी (बलिया) से सुनील कुमार द्विवेदी बाढ़ आने पर जिला प्रशासन से लेकर कई विभागों के हाथ-पांव फूलने लगते है. इसके लिए …

पिंडारी से बाबाधाम गए कांवरिए की तबियत बिगड़ी, मौत

थाना क्षेत्र के पिन्डारी निवासी राजदेव यादव अपने साथियों के साथ बाबाधाम गए थे. वहां से लौटते समय रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई.

स्कूल गया बच्चा हाईटेंशन तार की जद में आया, गंभीर

बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को पढने गए आठ वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

अमरनाथ के दिवंगत यात्रियों को कठहीं कृपालपुर में कैंडल जला दी गई श्रद्धांजलि 

अमरनाथ यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं पर बीते सोमवार को  आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. जिसमें सात तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी.

पुस्तकालय के जरिए जोड़ेंगे बुजुर्गों को नौजवानों से

विवेकानद सरस्वती विद्या मंदिर बघौंच बाबूवेल के प्रांगण में गुरुवार को आज के बदलते संस्कार विषयक संगष्ठी का आयोजन किया गया.

जानलेवा हमले के जुर्म में तीन को दस-दस साल की कैद

लगभग दस वर्ष पूर्व बारात के दौरान कहासुनी होने पर लौटने के बाद घर पर चढ़कर दबंगई के साथ गोली मारने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट) विनोद कुमार की अदालत ने तीन अभियुक्तों को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि से दंडित किया है.

संस्कृत स्कूल हल्दी में प्रवेश प्रारंभ

श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में प्रथमा, पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा में प्रवेश शुरू हो गया है. जो क्रमशः जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के समकक्ष है.

क्या भरसर-हल्दी रिंग बंधा ख्याली पुलाव था!

जैसे जैसे गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है. वैसे-वैसे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं. आलम यह है कि कई बार बाढ़ की विभीषिका में अपना सब कुछ गंवा चुके गंगा के तीर पर बसे लोगों में जून जुलाई के महीने में हमेशा भय बना रहता है.

पावन मनभावन सावन में निकलने लगी है कांवरियों की टोली

सावन के पावन महीना की शुरुआत होते ही गांवों से लेकर सड़कों तक कावरियों की टोलियां देखने को मिल रही है.

रेपुरा गांव में जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, आठ घायल

हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में मंगलवार की सुबह दो पड़ोसियों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर मार-पीट हो गई.

गंगा घाट पर अज्ञात महिला की लाश मिली

हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर ग्राम सभा बहादुर बाबा के चबुतरा के सामने गंगा घाट पर नदी में सोमवार को एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

वन महोत्सव पर निकाली गई प्रभातफेरी

वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को बलिया तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हल्दी व प्राथमिक विद्यालय भरसौता के बच्चों व अध्यापकों द्वारा पौधरोपण किया गया.

Power Cut

पिछले 24 घंटे से द्वाबा में बत्ती गुल, बिजली अफसरों के फोन स्विच आफ

बैरिया, रानीगंज बाजार सहित पूरे क्षेत्र की बिजली पिछले 24 घंटे से नदारद है. अवर अभियंता रतनलाल सहित विभाग के जिम्मेदार लोग अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिए हैं.

जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को दिये जरूरी टिप्स

सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये.

सर्राफ को झांसा दे ले उड़ा सोने की पांच अंगुठियां, बीज भंडार को भी खंगाल दिया

हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार को जहां एक स्वर्णकार को झांसा दे एक व्यक्ति पांच सोने की अंगुठियां ले उड़ा, वहीं  उभांव थाना क्षेत्र के गौरीताल गांव स्थित सुधाकर बीज भंडार को चोरों ने रविवार की रात खंगाल दिया. 

छत पर परिवार सोया रहा, नीचे लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया

थाना क्षेत्र के भरसौता नई बस्ती में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते उतरकर लाखों के गहने सहित नगदी पर अपना हाथ साफ कर दिया.