सांकेतिक चित्र

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

स्कूटी के कार के बंपर में फंसने से काफी दूर तक कार उनको घसीट ले गयी. टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़े आये. कार ड्राइवर और सवार अंधेरे में भाग निकले.

सिकंदरपुर के अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करेंगे 10-11 फरवरी को

सभी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि 10 और 11 फरवरी को न्यायालय के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे.

शाखा लगाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किये कई आदर्श प्रदर्शन

शाखा में होने वाले व्यायाम, योग, खेलकूद, दंड प्रहार क्षमता आदि क्रियाओं का अभ्यास हुआ, जो मानव को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रख सके.

सभी समाज के व्यक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं संत रविदास

प्रवचन में क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया. इस दौरान संत रविदास के जीवन वृतांत की विस्तृत रूप से चर्चा की गई.

खेलते समय छत से गिरकर पांच वर्षीय बालक हुआ घायल,गंभीर

गांव किशोर निवासी छोटू प्रसाद का 5 वर्षीय पुत्र गोलू शुक्रवार की सुबह छत पर खेल रहा था. अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिकंदरपुर तहसील गेट के पास बसपा के दफ्तर का उद्घाटन

चौबे ने गांवों से तहसील में आने वाले फरियादियों को कार्यो के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि यहां लोगों के बैठने का भी पुख्ता इंतजाम है.

प्रैक्टिकल में कम अंक को लेकर कुलपति का पुतला फूंकने का फैसला

जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रैक्टिकल विषय में छात्रों को अधिकतम 75% अंक देने के विरुद्ध बुधवार को श्री बजरंग पीजी कॉलेज के छात्रों ने बैठक की.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

मुजहि गांव की गौशाला का औचक निरीक्षण किया तहसीलदार ने

अधिकारियों ने गौशाला में रखे 17 गोवंशों के स्वास्थ्य और रखरखाव की श्रीभगवान यादव और सफाई कर्मी से जानकारी ली. पशुओं के भूसा, हरा चारा, दवा की भी जांच की.

मामले के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना हो प्राथमिकता : डीएम

डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. हर समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करना है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बच्चों की कबड्डी के साथ सेंट जॉन कानवेंट में खेल प्रतियोगिता शुरू

स्पर्धा का शुभारंभ लोकतंत्र सेनानी शंभूनाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. खेल हमें अनुशासन सिखाता है.

पुरुषोत्तमपट्टी चौराहे पर मोटरसाइकिल और तमंचे संग एक गिरफ्तार

मनियर थाने की पुलिस टीम पुरुषोत्तमपट्टी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी सिकंदरपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखायी दिये.

बलिया मार्ग पर जेसीबी से टकराकर बाइक सवार घायल, गंभीर

लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

नवरतनपुर चट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल

मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सिकंदरपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की हृदयगति रुकने से मौत

उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही लोग भागते हुए उनके घर पहुंचे. उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.बरनवाल एक मृदुभाषी व्यक्ति थे.

Death

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

फिरोज अहम उर्फ छोटक अपने दोस्त एखलाक अहमद (20) के साथ शुक्रवार को बाइक पर किसी काम से रसड़ा जा रहा था. परसिया मोड़ बाइक अचानक असन्तुलित हो कर ट्रक से भिड़ गई.

Death

लखनापार गांव में ठंड लगने से महिला की असामयिक मौत

मीना यादव सुबह उठ कर अपना दैनिक कार्य कर रही थी. उसी दौरान वह ठंड की चपेट में आ कर कांपने लगी. कुछ देर में ही जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई.

नेहता गांव में आधी रात गए खंगाल दिया घर, दसकर्म की चल रही थी तैयारी

थाना क्षेत्र के नेहता गांव मे एक परिवार में चल रहें दसकर्म की तैयारियों के बीच शनिवार की रात में किसी समय चोरों ने एक मकान की अर्धनिर्मित खिड़की तोड़कर दो बक्से, दो अटैची व एक बैग मे रखें 40 हजार रुपये नगदी व सोने चांदी के पांच थान गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.