‘बहन मायावती के सम्मान में, क्षत्रिय समाज मैदान में’

रसड़ा के श्री नाथ मठ पर बृहस्पतिवार को बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक हुई. बैठक में पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया बहन मायावती पर की गयी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निन्दा की गई. इस मौके पर नारे लगे – बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में. चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका.

हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा

क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी जग्गू गोड़ (70) की गुरुवार की रात में वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मालूम हो कि जग्गू हफ्ते भर पहले वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे. गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था. वहां के एक अस्पताल में जग्गू का इलाज चल रहा था. शुक्रवार को सुबह गांव में जग्गू का शव आते ही कोहराम मच गया. दोपहर में परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार घाघरा नदी के तट पर कर दिए.

मिशन 2017 के लिए बसपाइयों ने कसी कमर

बसपा विधान सभा क्षेत्र सिकंदरपुर के करमौता गांव में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण में जहां पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार पर बल दिया गया, वहीं सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समर्पण भाव से लग जाने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई.

खटंगा  चट्टी पर दुकानों से चोरी

खटंगा चट्टी पर बुधवार की रात में जूता व किताब की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपए का समान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है.

करेंट की चपेट में आऩे से किशोर समेत दो की मौत

कोतवाली क्षेत्र के बलुंआ गांव में मंगलवार को करेंट की चपेट में आने से धनंजय उर्फ धन्नू (15) की मौत हो गई. किशोर अपने बीमार पिता के लिए पंखा लगा रहा था. इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गया. यह देख परिवार के सदस्य दौड़ कर उसे करेंट से अलग किए.

भगवा ब्रिगेड ने ज्ञापन सौंप की गिरफ्तारी की मांग

दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के खिलाफ बसपा नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो, हिंदू वाहिनी व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस स्टेशन चौराहा पर मायावती का पुतला फूंका.

पीपल की पत्ती तोड़ने से मना करने पर जानलेवा हमला

बालुपूर मार्ग पर पीपल का पत्ती तोड़ने से मना करने पर बदमाश ने राजेश शर्मा (30) पर चाकू से हमला कर दिया. मौके पर जुटे लोगों ने हमलावर को पकड़कर चाकू सहित पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

चक बहाउद्दीन गांव में किसान गोष्ठी

तहसील क्षेत्र के चक बहाउद्दीन गांव में कीट/रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा विभाग द्वारा रविवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें कृषि रक्षा विशेषज्ञों ने फसलों में कीट व रोग नियंत्रण के लिए किसानों को सारगर्भित जानकारी दी.

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने वाले इंस्पेक्टर इल्ताफ सम्मानित

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को अपने बहादुर और नेक दिल क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर इल्ताफ हुसैन को विशेष तौर पर सम्मानित किया.

सिकंदरपुर चौराहा पर पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

बसपा नेताओं द्वारा दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बस स्टेशन चौराहा पर मायावती का पुतला फूंका साथ ही बसपा व मायावती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विक्षिप्त ने अपने ही मकान में आग लगा लिया

सिकन्दरपुर नगर के मोहल्ला मानापुर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब विक्षिप्त ने रविवार को अपने ही मकान में मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दिया. नतीजतन नकदी सहित हजारों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गया. पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बसपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू – रामइकबाल

बसपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों यादव सिंह जैसे भ्रष्टतम अधिकारी की दो भुजाएं हैं. उनमें नूरा कुश्ती होती रहती है. यह विचार है वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का

घाघरा ने कर रखा है नाक में दम

उफनाई घाघरा नदी ने क्षेत्र के प्रायः सभी दियारों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. दियारा लीललकर में ढा़ही लगने के साथ ही ऊपरी भागों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. जिससे वहां रोपी गई फसलों के नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है.

कीचड़ से कीचड़ साफ किया – राजधारी

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को डाकबंगला प्रांगण में हुई. इसमें पार्टी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की मां व बहन के खिलाफ बसपा के दिग्गज नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की गई.

आनलाइन दाखिले का जमकर विऱोध किया

महाविद्यालय में आनलाइन प्रवेश व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम के छात्र नेता बस स्टेशन चौराहा पर अनशन पर बैठ गए.

बाइक की चपेट में आई युवती घायल

मुख्य बाजार में शुक्रवार को बाइक से धक्का लग जाने से नगर निवासी राजकुमारी गुप्ता (25) गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार वाले इलाज के लिए उसे बलिया ले गये हैं.

रसड़ा से आए अनिल चतुर्वेदी ने पदभार ग्रहण किया

उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर देवेश कुमार का स्थानांतरण यहां से गैरजनपद के लिए हो गया है. रसड़ा से यहां आकर अनिल कुमार चतुर्वेदी ने उपजिलाधिकारी के पद भार ग्रहण कर लिया है.

जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.

किसानों को दी धान की फसल में कीट व रोग संबंधी जानकारी

नवानगर ब्लॉक अन्तर्गत रामपुर कटराई गांव में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की फसल में कीट व रोग नियंत्रण सहित कृषि सम्बंधी अन्य सारगर्भित जानकारी दिया.

सीकियां जजौली रोड खस्ताहालत में

नवानगर ब्लाक अंतर्गत जर्जर सीकियां जजौली मार्ग का बार-बार मांग के बावजूद अब तक निर्माण नहीं कराया गया. इसके चलते आवागमन की कठिनाई झेल रहे मार्ग के गांवों के नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.