Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ‘बहन मायावती के सम्मान में, क्षत्रिय समाज मैदान में’
  • Uncategorised

‘बहन मायावती के सम्मान में, क्षत्रिय समाज मैदान में’

रसड़ा के श्री नाथ मठ पर बृहस्पतिवार को बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक हुई. बैठक में पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया बहन मायावती पर की गयी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निन्दा की गई. इस मौके पर नारे लगे - बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में. चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका.
News Desk 29 July, 2016 1 minute read
RASRA_BSP

चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच ने फूंका दयाशंकर सिंह का पुतला

बलिया लाइव टीम

रसड़ा/सिकंदरपुर। रसड़ा के श्री नाथ मठ पर बृहस्पतिवार को बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक हुई. बैठक में पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया बहन मायावती पर की गयी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निन्दा की गई. इस मौके पर नारे लगे – बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में. चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका. इसी क्रम में वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व विधानसभा इकाई अध्यक्ष सुखदेव राजभर का क्षेत्र के सीवानकला गांव में गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें – मिशन 2017 के लिए बसपाइयों ने कसी कमर

दयाशंकर ने क्षत्रिय समाज को कलंकित किया –  सतीश सिंह

रसड़ा (बलिया)। श्री नाथ मठ पर बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने कहा की राजनीति में गाली गलौज का कोई स्थान नहीं है. दया शंकर सिंह ने मायावती के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर क्षत्रिय समाज को कलंकित किया है. क्षत्रिय समाज हमेशा से ही कमजोर वर्गों की रक्षा करता आया है. दया शंकर सिंह ने अपने राजनैतिक ढलान को उंचाई पर ले जाने के लिये ही इस तरह का घिनौना बयान दिया है.

इसे भी पढ़ें  – मिशन 2017 के लिए बसपाइयों ने शुरू किया होमवर्क

बसपा का ऋणी है क्षत्रिय समाज –  इनल सिंह

पूर्व लोक सभा प्रभारी एडवोकेट इनल सिंह ने कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह ने बसपा के बैनर तले क्षत्रिय समाज का जो सम्मान दिलाया है, उसके लिए क्षत्रिय समाज ऋणी रहेगा. कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह के साथ रसड़ा ही नहीं, पूरे जनपद के क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता खड़े होकर कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं. उन्होंने बसपा के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में, बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में, विधायक उमा शंकर सिंह के सम्मान में, क्षत्रिय समाज मैदान में कार्यकर्ताओ से नारा लगवाया. बैठक में प्रधान हिटलर सिंह,  सुनील सिंह,  प्रमोद सिंह,  मंटू सिंह, गम्भीर सिंह,  चंचल सिंह,  राम शब्द सिंह, गिरधर सिंह,  मुन्नन सिंह,  तेज बहादुर सिंह,  दिलीप सिंह,  पवन सिंह, सरोज सिंह,  शेष बहादुर सिंह, राजिंदर सिंह,  संतोष सिंह, अशोक सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, शम्भू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता नथुनी सिंह तथा संचालन बसपा महासचिव संजय सिंह ने किया.

इसे भी पढ़े – भाजपा के अच्छे दिनों की हवा निकली – उमाशंकर

दया शंकर का पुतला फूंक आक्रोश जताया

रसड़ा (बलिया)। चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका, और कहा कि दलितों की मसीहा बहन मायावती पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनीति को शर्मसार किया है. उनके बयान ने भाजपा का दलित विरोधी चेहरा भी उजागर कर दिया है. इस मौके पर जगरनाथ सिंह, मारकण्डेय सिंह, मुन्ना सिंह, राजेन्द्र राम, मिंटू कुमार, रामजी यादव, विनोद खरवार, हरिशंकर यादव, हरिन्द्र राजभर, कृपा शंकर, मधूबन राम, राजकुमार राय, अजय नरायन आदि रहे.

इसे भी पढ़ें – रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

सीवानकाल गांव में सुखदेव राजभर का जोरदार स्वागत

सिकन्दरपुर (बलिया)। वरिष्ठ बसपा नेता पूर्व विधानसभा इकाई अध्यक्ष सुखदेव राजभर का क्षेत्र के सीवानकला गांव में गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. वह वाहनों के लंबे काफिले के साथ देर शाम जैसे ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के आवास पर पहुंचे पहले से ही प्रतीक्षारत लोगों ने गनभेदी नारों के बीच माला पहनाकर उनका स्वागत किया. बसपा नेता ने कहा कि यूपी राम और कृष्ण की धरती है, जहां सपा के राज में हत्या, बलात्कार, डकैती व लूट जैसी जघन्य आपराधिक घटनाएं सर चढ़ कर बोल रही हैं.

इसे भी पढ़ें – राज नारायण ने उमाशंकर पर जताया भरोसा

प्रदेश में अपराधियों को सत्ता से समर्थन मिल रहा है – राजभर

अपराधियों को सत्ता पक्ष का समर्थन मिल रहा है. जिससे उनके हौसले बुलंद है. कहा कि हम संघर्ष के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं. बहन मायावती किसी जाति अथवा धर्म का विरोध नहीं करती. जाति व समुदाय का भेद मिटा समाज में भाईचारा स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है. राज नारायण यादव,  डॉ. मदन राम, महफूज आलम, रमाशंकर राजभर, जितेंद्र कुमार भारती, संतोष राम, सुरेश राम आदि इस मौके पर मौजूद थे.

Tags: बसपा भाजपा रसड़ा सिकंदरपुर सीवानकला हजौली

Post navigation

Previous: हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
Next: दिल्ली पब्लिक के बच्चों ने किया पौधरोपण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

You may have missed

Belthra Bridge se chhalang
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था

General Desk 18 October, 2026
Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.