सिकन्दरपुर (बलिया)। बसपा नेताओं द्वारा दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बस स्टेशन चौराहा पर मायावती का पुतला फूंका साथ ही बसपा व मायावती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पूर्व मंत्री राजधारी, संजय यादव, प्रयाग चौहान, गणेश प्रसाद सोनी, माधव प्रसाद गुप्त, रवि राय, सकलदीप राजभर, डॉ. लक्ष्मण सिंह, सुरेश सिंह, लालबच्चन शर्मा आदि मौजूद थे.
सिकंदरपुर चौराहा पर पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

