Tag: मनियर
देवरार के मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
बांसडीह, बलिया. बांसडीह तहसील अंतर्गत देवरार गांव स्थित बाबा भृगुनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को हाई स्कूल में विद्यालय में टॉप करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में मनियर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह रहे.
बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में अब मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होगा. इससे सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. शहर के आर्य समाज रोड में गुरुवार को सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की भी शुरुआत की गई.
ईमानदारी का परिचय दिया है मित्र सहायता परिवार के अध्यक्ष बड़े लाल यादव ने. वह अपने मित्र श्याम बहादुर यादव के साथ एक दूसरे मित्र से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में एक पर्स मिला जिसमें तीन हजार नगदी के साथ झारखंड कोइलरी का आई कार्ड था. झारखंड का पता लिखा था. साथ में वोटर आईडी कार्ड था जिस पर विजय कुमार राजभर पुत्र राम लखन राजभर पता बालूपुर लिखा था। बड़े लाल यादव ने जाकर पर्स नगदी व कागजात सहित वापस किया.
नगर पंचायत मनियर व आसपास के इलाकों में बिजली चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं व गरीब लोगों को कथित रूप से बिजली विभाग कर्मचारियों द्वारा बिना नोटिस के बिजली काटने, मनमानी करने, बिना मीटर रीडिंग के अधिक बिजली बिल भेजने व अवैध रूप से पैसा वसूली सहित बिजली विभाग द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को नगर पंचायत मनियर के परशुराम स्थान के विनय मंच पर भाकपा माले द्वारा एक सभा की गई.
