मनियर पुलिसकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

मनियर थाने के पुलिसकर्मी एवं सामाजिक लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला जो मनियर कस्बे का भ्रमण किया. शनिवार की सुबह प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर द्वारा तरंग तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसको झंडी दिखाकर एसएचओ मनियर आर आर यादव ने रवाना किया.

महंत गंगा नंद गिरी जी का निधन

उनके गुरु भाई शिवानंद गिरि महाराज नागा ने बताया कि उनके निधन की सूचना जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महासचिव हरि गिरि जी महाराज एवं आनंद गिरि जी महाराज को दे दिया गया है. पंजाब के पटियाला एवं हरिद्वार से नागा गण आ रहे हैं. उनके आने के बाद उनके दिशा निर्देशन में उन्हें समाधि दी जाएगी.

मानकी देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

मानकी देवी इंटर कॉलेज गोंड़वली माफी मनियर के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा को तिरंगा झंडा दिखाकर विद्यालय के प्रबंधक पुत्र अनूप कुमार पर्वत ने रवाना किया.

सांकेतिक चित्र

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना विगत शुक्रवार के दिन दिन में करीब 8-9 बजे की है.

एसएचओ मनियर ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, बताए उपाय

साइबर हमलावर हमेशा लोगों का सुरक्षित डेटा हैंग कर लेते हैं. जो बहुत बड़ा साइबर अपराध है इसलिए हमेशा अपने डेटा की जानकारी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

अपने एटीएम कार्ड का सीवी नंबर, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी को शेयर न करें. अनचाहें लिंक, अनजान व्यक्ति को मोबाइल से रकम की लेन देन न करें, किसी अजनबी से सोशल साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर दोस्ती न करें, लाटरी, इनाम ,ईमेल का रिप्लाई न करें, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि पर रिक्वेस्ट मनी कदापि स्वीकार न करें.

मनियर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को किया सील

अधिकारियों के छापे की सूचना पाकर हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया. इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त हास्पिटल अवैध रूप से संचालित था. हॉस्पिटल में एनस्थिशिया (सुन करने वाला) इंजेक्शन मिला है तथा हॉस्पिटल में गंदगी व्याप्त है.

मनियर : उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

धान की रोपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है क्योंकि डीजल की बढ़ती कीमतों से खेती करना घाटे का सौदा बनता जा रहा है. किसान करें तो क्या करें?उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. 24 घंटे में बिजली रुक रुक कर के आ रही है.

एसएचओ मनियर के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार पटेल अक्सर चट्टी चौराहों पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं तथा चट्टी चौराहों पर फ्लैग मार्च करते रहते हैं ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो. उनके साथ उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा मनियर थाने के कांस्टेबल गण उपस्थित थे

पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी

पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और 8 घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया. घटना मनियर थाना क्षेत्र के कस्बे के उत्तर टोला का है. दोनों की अर्थी एक साथ सजाई गई और चिता को आग दे दिया. पति पत्नी की मौत की खबर मिलते ही मनियर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा.

सांकेतिक चित्र

छत से गिरे अधेड़ की मौत

नगर पंचायत मनियर थाना के पास छत पर सो रहा एक अधेड़ छत से गिर गया। घटना मंगलवार व बुधवार की रात की है. घायल व्यक्ति को आसपास के लोग बांसडीह सी एच सी ले गये जहां डाक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

मनियर: बम धमाके से घायल हुए चार बच्चे, पुलिस अधीक्षक ने बम डिस्पोजल के बाद बताया उसे पटाखा

पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नैय्यर ने बम डिस्पोजल एंड डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर शेष बचे दो बमों को डिस्पोजल कराया. हालांकि बम डिस्पोजल के बाद पुलिस अधीक्षक ने नैय्यर ने इसे पटाखा बताया.

बम ब्लास्ट होने से 4 बच्चे घायल

घटना करीब 6:30 बजे शाम की बताई जा रही है. घटना के विषय में स्थानीय लोग बता रहे हैं कि एक बम ब्लास्ट हुआ है तथा दो या तीन बम मौके पर मौजूद है.
घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष मनियर एस एच ओ कमलेश कुमार पटेल सहित आदि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं. तथा मामले की छानबीन कर रहे हैं.

बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना निकली फर्जी, जांच के बाद झूठा निकला मामला

शुभ नारायण तिवारी अपने पिता को लेकर मऊ इलाज कराने जा रहे थे कि मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा चट्टी पर उनकी मौत करीब 10:30 बजे दिन में मंगलवार को हो गई. उनके शव को लेकर उनका लड़का ससुराल किसुनीपुर पहुंचा. इसी बीच किसी ने हंड्रेड डायल पर फोन कर सूचना दिया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जब हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई.

अंग वस्त्र देकर होमगार्ड जवान की हुई विदाई

शुक्रवार के दिन मनियर थाने पर होमगार्ड के जवान शिव बचन यादव को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर एसएचओ मनियर कमलेश कुमार पटेल ने विदाई दी.

पुलिस ने जिला बदर आरोपी को भेजा बिहार

जिला बदर बिट्टू यादव को यह नोटिस दिया ग्रामीणों कि छ: महीने के अंदर जिला के सीमा में पाए जाने पर धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम की कार्रवाई उसके विरूद्ध की जाएगी. साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को थाना हलधरपुर जिला मऊ के थाना अध्यक्ष को अपने आने की और रहने का स्थान एवं गतिविधियों की सूचना देगा.

लालू पुलिस की गिरफ्त से बाहर उसके माता पिता और बहन को किया गिरफ्तार

मरने वाले युवक उमेश चौहान के पिता निर्भय चौहान ने अपनी तहरीर में दर्शाया है कि बाइक रखने के विवाद को लेकर आरोपी लालू चौहान, रानी चौहान, बेचु चौहान, उगनी देवी लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे मेरा पुत्र उमेश चौहान उर्फ छांगुर उम्र 32 वर्ष, राजू चौहान उम्र 22 वर्ष एवं चंपा उम्र 20 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गयी.

मनियर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

योग पर प्रकाश डालते हुए हरेंद्र सिंह ने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क व तन स्वस्थ रहता है और यह हमारी पुरानी सनातन परंपरा का हिस्सा है. योग करने से शरीर की सभी इंद्रियां काम करने लगती है. थकान आती है एवं अच्छी नींद आती है.

भारत बंद के आह्वान पर पुलिस बल मुस्तैद दिखी, बंद का कोई खास असर नहीं रहा

उप जिलाधिकारी बांसडीह दीपशिखा सिंह ने मनियर क्षेत्र का भ्रमण किया. हालांकि अग्निवीर योजना का विरोध करते नजर कोई युवक सामने नहीं आया फिर भी पुलिस बल मुस्तैद मुद्रा में रही. पुलिस, होमगार्ड के जवान एवं चौकीदार विभिन्न चौक चौराहों पर निगरानी करते देखे गए.

अग्निपथ योजना के बवाल और संपत्ति के नुकसान को लेकर बैठक

थानाध्यक्ष ने युवकों द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ व उत्तेजित व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अपने कोचिंग सेंटर व गांवों में युवकों को समझाने की आवश्यकता है.

अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को पुलिस ने तोड़ा

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे यूपी एवं बिहार सीमा क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के सामने बिहार क्षेत्र में एवं मनियर दियरा टुकड़ा नंबर 2 के सामने बिहार प्रांत के …