Tag: बैरिया
दलन छपरा गांव के पुरवा रामनगर निवासी विष्णु यादव का 14 वर्षीय बेटा सोनू यादव 13 दिसंबर को घर से मेला जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नही लौटा. जिस पर परिजन खोजबीन किये लेकिन कहीं सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दिए. मामले मे दोकटी पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर जांच में जुट गयी. दूसरी घटना में 27 दिसंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला रमाशंकर शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र रजनीश शर्मा वापस घर नही लौटा.
पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी जय प्रकाश नगर पंकज सिंह द्वारा संदिग्धों व वारंटियों के धर पकड़ अभियान के दौरान चिरैया मोड़ पर बुधवार की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच बैरिया कस्बे का चर्चित जलेसर सिंह उर्फ बलबीर सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे राज नारायण पांडेय को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
चिरैया मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के निकट खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, इससे बाइक चला रहे चंदन वर्मा की मौत हो गई. शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा घायल हो गए. पुलिस ने चंदन के शव को कब्जे में ले लिया जबकि शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में जीतन राम मांझी मुर्दाबाद परशुराम एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मुरारपट्टी मठिया से चलकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालगंज के सामने उनके पुतले को दहन किया तथा इस समाज के लोगों ने बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री से अपील किया कि तत्काल ब्राह्मण समाज के लोगों से माफी मांगे अन्यथा इस तरह का आंदोलन पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज चलाएं मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रणव कुमार पाठक, सर्वजीत दुबे, छोटू तिवारी ,बंटी पाठक ,गोल्डन ओझा, रजत उपाध्याय ,लालू पाठक ,मनोज तिवारी ,देव कुमार पाठक सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के नौजवान मौजूद रहे.
सूचना से छात्रों का आक्रोश भड़क उठा और वह महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तथा प्राचार्य डॉक्टर गौरी शंकर द्विवेदी से सवाल करने ऐसा ही था तो हम कल ही सूचना क्यों नहीं दी गई. छात्र नेताओं का आरोप था कि कल रविवार को हम लोगों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय मंत्री आदि पदों के लिए महाविद्यालय के निर्धारित काउंटर से फॉर्म दिया गया, उसका शुल्क जमा कराया गया, तथा हमें मतदाता सूची भी प्रदान की गई. आज हम अपने समर्थक छात्र साथियों के साथ जब नामांकन कराने आए तो चुनाव स्थगित कर दिया गया. आक्रोशित छात्रों का रुख देख प्राचार्य ने एसडीएम बैरिया को सूचना दी.
बीते 2 दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय के द्वारा बेल्थरारोड का औचक निरीक्षण किया गया. रेलवे की गढ्ढे में तब्दील सड़क का निरीक्षण के दौरान सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा करके झोपड़ी डालने व दुकान खोलने पर उन्होंने नाराजगी ब्यक्त किया. निरीक्षण के बाद रेलवे द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो की कब्जा हटाने के लिए सूचना दिया गया.
