Tag: बांसडीह
यूपी सरकार पहले से ही कोरोना जैसी अदृश्य बीमारी से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान छेड़ी है.. हालांकि लखनऊ सहित कई शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है. ऐसे में बलिया सीएमओ नीरज पांडेय के अनुसार बुधवार को बलिया में भी पांच अप्रत्याशित कोरोना संक्रमित मरीज अलग – अलग जगह पाए गए हैं. सीएमओ ने कहा कि सभी में हल्के सिम्टम्स हैं. खतरे की कोई बात नहीं है. सभी से बात कर टीमें रवाना हो गई हैं
मंगलवार को बलिया शहर निवासी डॉ. धीरेन्द्र कुमार वर्मा (डीके वर्मा) पत्नी सीमा, पुत्र अभिज्ञान,भांजी सुप्रिया , साढू पुत्र जयकुमार (12 वर्ष ) पुत्र संतोष वर्मा निवासी करमानपुर, बैरिया,श्यामनारायण एवं साथ सफारी से लखनऊ जा रहे थे. जहां दिन में लगभग एक बजे सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंकित किमी 155 खालिसपुर में सफारी गाड़ी पीछे से टैंकर में टकरा गई. और जबरदस्त हादसा हो गया. ऐसे में डॉक्टर पुत्र अभिज्ञान, साढू पुत्र जयकुमार तथा श्यामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई.
भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नहीं जानता है. वर्तमान विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को अपने द्वारा कराए जाने की बात कहकर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा रहे है. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चहुमुंखी विकास कराया जा रहा है. क्षेत्र की जो भी सड़के बनी है या बन रही है उसके लिए पिछली भाजपा सरकार में 55.61 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है. वर्तमान विधायक अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को छल रहे है.
उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा के साथ बांसडीह नगर का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च करते हुए बांसडीह कचहरी, इलाहाबाद बैंक रोड, बड़ी बाजार, सब्जी मंडी,स्टेट बैंक रोड, इंटर कालेज रोड, नई मस्जिद,जामामस्जिद सहित पूरे नगर का पैदल गस्त कर सच्चाई देखी.
