देशी दारू संग पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक

बलिया। मंगलवार के  सुबह 300 पाउच देशी दारू के साथ दो युवकों को नरही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बताते चले कि कोरन्टाडीह डाक बंगला  घाट पर एसओ नरही परमानद  द्विवेदी  एवं  चौकी  प्रभारी सुभाष  यादव   अपने हमराहियों के साथ रूटिंग चेकिंग के दौरान  300 पाउच  देशी दारू संग दो युवकों को, जिनका नाम  राहुल  राय  पुत्र  मनोहर  प्रसाद एवं  सलीम   पुत्र  यासीन  निवासी गजाधरगंज जनपद  बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया. ये दोनों युवक नाव के माध्यम से बिहार जाने वाले थे. शक के आधार पर इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से देशी दारू बरामद हुई. दोनों युवक प्लास्टिक के बोरी में देशी दारू ले जा रहे थे.