तहसील परिसर में नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय व आवास का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के हाथों क्षेत्र के विद्वान पंडित बद्रीनाथ पाठक व ब्रजेश नरायण मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ.
इब्राहिमाबाद स्थित सीताराम मंदिर परिसर में आयोजित रूद्र महा यज्ञ में पहुँचे परम पूज्य संत रामबालक दास जी महाराज ने बुधवार को उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में परोपकार कि भावना पहले की तुलना में कम देखने को मिल रही है.
द्वाबा (अब बैरिया विधान सभा) के युवाओं द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में इस बुधवार को मांझी जयप्रभा पुल के नीचे घाघरा नदी के किनारे साफ सफाई किया गया.
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के रिक्त स्थानों पर चुनाव के लिए समय सारणी जारी कर दी है. जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने अंतिम तिथि व समय 20 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है.
आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है. बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पुलिस लाइन में एक बैठक की. उसके बाद योगस्थल स्टेडियम का जायजा भी लिया.
विद्युत उपकेंद्र कड़सर का एक कर्मचारी बुधवार को बाछापार गांव में उस समय विद्युत पोल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह लाइन जोड़ने हेतु पोल पर चढ़ा था.
घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि के साथ क्षेत्र के खरीद दरौली घाट पीपा पुल को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है. पीपों को हटाकर सुरक्षित स्थान पहुंचाने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दर्जन मजदूर लगाए गए हैं.
चकभड़िकरा गांव में बुधवार को राजमिस्त्री दीवाल के मलबे में दब कर उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह दीवार के ऊपर बरजा के निर्माण हेतु शटरिंग कर रहा था. इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डूंहा में चार दिनों के अंतराल पर घाघरा नदी में डूबकर दो युवकों की हुई. इन मौतों ने गांव वालों को झकझोर कर रख दिया है. वह समझ नहीं पा रहे हैं कि दैव आखिर गांव से नाराज क्यों है?
बांसडीह नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के पाँच माह से वेतन न मिलने के कारण जगह जगह पर कूड़े का ढेर लगा है और सारे कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं. इसके चलते नगर की सफाई व्य्वस्था चरमरा गई है.
थाना क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार को हुए आठ वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
स्वच्छता अभियान को और बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने एक और अच्छी पहल की है. जिसके अनुसार अब गांवों में तैनात सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी आदि शौचालय के लिए पात्र लोगों को शौचालय बनवाने व उसके प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे.
बैरिया (बलिया)। कर्ण छपरा में 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की घोषणा संसद भरत सिंह करते हुए गांव की बिजली, सड़क व पेयजल की स्थिति सुधारने की बात कही. …