दुबहड़ उपकेंद्र से सप्लाई की जाने वाली बिजली 17 तक रहेगी बाधित

Power Cut

बलिया। विद्युत उपखण्ड द्वितीय बैरिया के अधीन 33/11 दुबहड़ उपकेंद्र से जाने वाली बिजली 14 से 17 जून तक बाधित रहेगी. अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि दुबहड़ उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी सहरसपाली, इंडोडच व अगरौली पोषकों से आवरित क्षेत्र में पुराने जर्जर तार व लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसके कारण विद्युत आपूर्ति 17 जून तक बाधित रहेगी. इस बीच उपभोक्ता वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करते हुए विभाग के कार्य में सहयोग प्रदान करें.

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट