Tag: बलिया
पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है. सुरहा ताल में आई बाढ़ से 30 गांव प्रभावित हैं इसके बावजूद भी यहां के नुमाइंदे व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है. पूरा बलिया शहर पानी पानी है. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं. नेटवर्क रहता नहीं और आनलाइन पढ़ाई के नाम पर छात्रों को ठगा जा रहा है.
इस अवसर पर गोरक्षप्रान्त के प्रान्त प्रचारक व बौद्धिककर्ता श्री सुभाष जी ने बताया कि संघ समाज का ही हिस्सा है. संघ अपने नाम से सिर्फ छह उत्सव मनाता है. हमारे राष्ट्र जीवन में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के प्रसंग भरे पड़े हैं. प्रत्येक प्रसंग के साथ हमारे उत्सव भी जुड़े हैं. इन्हीं छह उत्सवों में से एक है विजयादशमी उत्सव जिसके निमित्त आज हम सब लोग एकत्रित हुए हैं.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डीएन पांडेय डिप्टी कमिश्नर व डॉ पी करुणापनन्न सीनियर प्रोफेसर मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज प्रयागराज रहे समारोह में अन्य अतिथि के रूप में सीके राय पूर्व शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज व चीफ फायर ऑफिसर धीरेंद्र सिंह यादव नरही एसएचओ प्रतिनिधि व महिला डेस्क प्रभारी नरहीं स्वाति मिश्रा रहीं.
सहतवार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात्रि में दतौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक 17 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटा शव क्षत-विक्षत अवस्था मे मिला. अज्ञात युवती की शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है. युवती सफेद रंग का चेकदार फुलदार सलवार समीज पहनी हुई थी. समाचार लिखे जाने तक अभी शव की पहचान नहीं हुई थी.
