Tag: बलिया
सोनू गोंड़ पुत्र ओमप्रकाश गोंड निवासी लोहटा तथा वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी खुंटहा थाना मनियर के कब्जे से दो अदद ग्लैमर मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट क्रमश: यूपी60एक्स वाई 3345 एवं यूपी60 जेड 0820 बरामद हुई तथा एक अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी लोहटा थाना मनियर भागने में सफल रहा.
पंजाब के जालंधर में किसी रेस्टोरेंट में चार नाबालिक युवक काम करते थे. काम करके वापस अपने रूम पर टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे कि रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मनीष उर्फ छोटू यादव 16 वर्ष पुत्र फुल बदन यादव व आशुतोष उर्फ मोनू यादव 15 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि अतुल यादव 17 वर्ष पुत्र राम बदन यादव व अंकित यादव 17 वर्ष पुत्र अवधेश यादव की गंभीर हालत बनी हुई है वहीं इन दोनों का इलाज जालंधर में चल रहा है जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को टेलीफोन पर मिला तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वहीं मृतक आशुतोष यादव दो बहनों का इकलौता भाई था.
हमला इतना भयानक किया कि दोनों पैरों को बुरी तरह चीरने के बाद पेट व सिर को भी चिर दिया. अपने खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो सुअर की आक्रामकता को देखकर किसी की हिम्मत नही पड़ रही थी कि बचाने जाए. तब तक कोई ट्रैक्टर लेकर उसी रास्ते आ गया जो ट्रैक्टर से ही उसे दौड़ाया तब वह भागा. लोगों ने आनन फानन में सी एच सी सोनबरसा ले गया जहां चिकित्सकों ने मरा हुआ घोषित कर दिया.
मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक में पंजाब की कांग्रेस सरकार की संयुक्त रूप से निंदा की गई तथा मौजूद लोगों ने मोदी जी की स्वास्थ्य व लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की. वक्ताओ ने कहा कि देशद्रोही,आतंकी, खलास्तानी जैसी संगठन मोदी जी लोकप्रियता व सनातन के प्रति मोदी जी की आस्था से घबराई हुई है. ये साजिश मोदी जी के खिलाफ नहीं सनातन व हिंदुत्व के खिलाफ था.
घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र गुप्ता निवासी दलन छपरा थाना दोकटी योगेंद्र गिरी के मठिया चट्टी पर खाद बीज की दुकान चलाता है. प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी दुकान बंद कर अपने गांव चला गया. सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि सीसी टीवी कैमरे का ई पास मशीन, बत्तीस हजार रुपये नगदी व अन्य सामान निकाल कर भाग निकले.
शोभायात्रा में सिख समाज की महिलाएं श्री गुरु गोविंद सिंह जी के रथ के आगे सड़कों की धुलाई करती रही, वहीं चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी सड़कों पर फूलों की बरसात करते रहे. शोभायात्रा में भजन कीर्तन के साथ ही पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा होती रही. गुरुगोविंद महाराज देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर आज अंतिम दिन शोभायात्रा नगर स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुई.
रुद्रवार गांव निवासी हृदय नारायण गोड़ अपने गांव से पैदल नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे अभी वह अपने गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने उनको धक्का मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जैसे ही घटना की सूचना घरवालों को मिली उनका रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया.
रामदेव यादव ने कहा कि हमारा नेता प्रतिपक्ष के साथ कुछ मतभेद था. नेता प्रतिपक्ष ने उस मतभेद को दूर किया और पुनः मेरी घर वापसी समाजवादी पार्टी में हो गयी. पहले भी मैं समाजवादी पार्टी में था. कुछ मतभेद के कारण मैं पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था. अब मैं पार्टी में पूरी लगन के साथ काम करूंगा. और बांसडीह में होने वाले युवा सभा में भी अपने पूरे समर्थकों के साथ भाग लूंगा.
