Tag: बलिया
मंदिर की साफ-सफाई और उसे आकर्षक रूप से सजाया और संवारा गया है. इसी क्रम में कथा मंडप का निर्माण भी किया गया है. आयोजक विशाल सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे से जन जागरण हेतु कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलेगी जो गांव की हर गली मोहल्लों में घूमते हुए पून: मंदिर पर आकर समाप्त होगी. शाम 6 बजे से स्वामी राधा रंगजी महाराज का प्रवचन भी होगा.
जूनियर हाई स्कूल सुखपुरा के सेवानिवृत्त शिक्षक व गीतकार बृज मोहन प्रसाद अनारी को मुख्य अतिथि संगीत शिक्षक अरविंद उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी बेरुआरबारी दुर्गेश मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन के प्रादेशिक अध्यक्ष परमेंद्र शुक्ला,शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.
अमांव गांव निवासी मेराज 28 वर्ष पुत्र इस्राफील शुक्रवार को अपने घर से दौलतपुर अपने ननिहाल के लिए निकला था कि पूर्वाह्न 11बजे बसंतपुर गांव के पास बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई और नील गाय से टकराने के बाद मेराज बुरी तरह जख्मी हो गया ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.
प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने बताया कि यह संचलन पूर्ण गणवेश में घोष के साथ रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मन्दिर, विजय सिनेमा रोड, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान में जनसमारोह के रूप में सम्पन्न होगा.
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गान व नृत्य सहित विभिन्न देश भक्ति गीतों पर एकल व सामूहिक डांस प्रस्तुत किया. छोटे व बड़े बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य व अदा से सबको मोहित किया. दर्शकों ने भी होनहारों की अदाकारी को जमकर सराहा. वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में प्रस्तुत गीत व नृत्य को देखकर दर्शक भावुक भी हुए. वहीं विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया.
