Tag: बलिया
ग्रामीणों के मुताबिक बांसडीह के राजा रहे शुभ नारायण पांडे जंगल में स्थित किसी चीज की खुदाई करा रहे थे कि इसी बीच उनको खम्भे के आकार का एक शिवलिंग दिखाई दिया. शुभ नारायण पांडे इस शिवलिंग को बांसडीह नगर में लाकर स्थापित करना चाहते थे. लेकिन खुदाई के बाद भी शिवलिंग जमीन से बाहर नहीं आ सका और वहां खून की धारा बहने लगी.
ग्रुप’ ए ‘से कक्षा नर्सरी की कक्षा अध्यापक श्वेता राय को और गरिमा सिंह , ग्रुप’ बी ‘ से’ कक्षा सातवीं ‘ब ‘ की कक्षा अध्यापक प्रवीण यादव, ग्रुप ‘सी ‘ से कक्षा पांचवीं ‘अ’ की कक्षा अध्यापक घनश्याम पांडे, और ग्रुप ‘ डी’ से कक्षा नवी ‘अ ‘ के कक्षा अध्यापक डी.के. कुमार को विद्यालय के प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे, के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया.
घटना करीब 6:30 बजे शाम की बताई जा रही है. घटना के विषय में स्थानीय लोग बता रहे हैं कि एक बम ब्लास्ट हुआ है तथा दो या तीन बम मौके पर मौजूद है.
घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष मनियर एस एच ओ कमलेश कुमार पटेल सहित आदि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं. तथा मामले की छानबीन कर रहे हैं.
शुभ नारायण तिवारी अपने पिता को लेकर मऊ इलाज कराने जा रहे थे कि मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा चट्टी पर उनकी मौत करीब 10:30 बजे दिन में मंगलवार को हो गई. उनके शव को लेकर उनका लड़का ससुराल किसुनीपुर पहुंचा. इसी बीच किसी ने हंड्रेड डायल पर फोन कर सूचना दिया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जब हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई.
सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाना है. इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला भजन एवं कीर्तन ललित कला आदि में जनपद स्तर के समस्त कलाकारों इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं.
