बेल्थरा रोड: लावारिस ब्रीफकेस मिलने से मचा हड़कंप

बेल्थरारोड के बस डिपो के सामने एक व्यक्ति ने रविवार की प्रातः एक दुकान के सामने एक अटैची रख कर गायब हो गया. पड़ोस के दुकानदार ने मना किया तो उसने कहा कि मैं अभी बस डिपो से आ रहा हूं. यह कह कर वह अटैची छोड़ चला गया. उस व्यक्ति के कुछ देर बाद भी उसके वापस न आने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी. लोग आशंकित होकर भयभीत होने लगे.

रेवती: नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का समापन

यज्ञाधीश राजीव रंजन जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से वायुमंडलीय वातावरण शुद्ध होता है तथा यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं. कहा कि कलिकाल में भगवन नाम संकीर्तन मात्र से परमगति की प्राप्ति संभव हैै.

बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान- डीएम

अभिभावकों से बातचीत के उपरांत जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें मेहनत करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेहनत करेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह स्कूल की साफ सफाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें. बताते चलें कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी ने गोद लिया हुआ है.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा और शास्त्री में प्रवेश प्रारंभ

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया के प्राचार्य डाक्टर अरविन्द राय ने बताया कि इक्छुक छात्र -छात्राएं महाविद्यालय से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश करा लें. सीटों की संख्या सीमित होने के कारण पहले आये, पहले पाए की तर्ज प्रवेश होगा.

कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी सहमति और अनुमति मांगी

चेयरमैन पद के कर्तव्य की चर्चा करते हुए कुंवर विजय सिंह ने कहा कि मैं किसी की शिकायत नहीं करता हूं, लेकिन चेयरमैन की यह जिम्मेदारी होती है कि वह नगर का विकास करे, शिक्षा, पेयजल नाली की समस्या का निदान करें .  जो लोग चेयरमैन बने उन लोगों ने अपने कर्तव्य के प्रति ध्यान नहीं दिया. उनका कर्तव्य बनता है कि नगर पंचायत का विकास करें .

आकाशीय बिजली गिरने से गोपालनगर में एक व्यक्ति और शिवाल मठिया में गाय की मौत

रेवती, बलिया. रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर में गुरूवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक तरफ जहां 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ शिवाल मठिया में एक गाय की …

जेएनसीयू में सहायक प्राध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर 12वीं रैंक के साथ हुए चयनित

मिथिलेश कुमार सिंह मूल रुप से ग्राम गोठवां पोस्ट गोठाईं जनपद बलिया के निवासी हैं. इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती विद्या मन्दिर नगरा , हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट जनता इण्टर कॉलेज नगरा , स्नातक तथा स्नातकोत्तर की शिक्षा कुँवर सिंह पी .जी . कॉलेज बलिया से हुई है. इन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ( राजनीति विज्ञान विभाग , कुँवर सिंह पी .जी. कॉलेज बलिया ) के निर्देशन में शोध (पीएच.डी. ) किया.

आगामी चुनाव को देखते हुए बीएलओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि समस्त इच्छुक मतदाता अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं।ऐसा भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश हैं। लेकिन आधार स्वैच्छिक है। जो इच्छुक मतदाता है अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है। ऐसे में समस्त बीएलओ 1 अगस्त से घर घर जाकर यह कार्य करेंगे. इससे कई जगह एक ही मतदाता का नाम आने से गड़बड़ी होती हैं रोकथाम लगेगी.

मनियर : उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

धान की रोपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है क्योंकि डीजल की बढ़ती कीमतों से खेती करना घाटे का सौदा बनता जा रहा है. किसान करें तो क्या करें?उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. 24 घंटे में बिजली रुक रुक कर के आ रही है.

एसएचओ मनियर के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार पटेल अक्सर चट्टी चौराहों पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं तथा चट्टी चौराहों पर फ्लैग मार्च करते रहते हैं ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो. उनके साथ उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा मनियर थाने के कांस्टेबल गण उपस्थित थे

राज्यपाल के आदेश से कराया अवगत, महाअभियान में सहयोग करेगा दवा एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इससे जुड़ने और अन्य सदस्यों को जोड़कर सोसाइटी के कार्यों मे सहयोग देने को कहा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कला के सर्वश्रेष्ठ 3 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

नगर स्थित विद्यालय नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जीराबस्ती बलिया में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा विद्यालय में आयोजित कला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया.

डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा, जनता में भारी आक्रोश

बेल्थरारोड, बलिया. तहसील क्षेत्र के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राजमार्ग की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी. डेढ़ वर्ष पहले इसका शिलान्यास लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, …

news update ballia live headlines

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 20 से 25 तक

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 20 जुलाई से 25 जुलाई तक स्थानीय विकासखंड के समस्त गांवों में आंगनबाड़ी, आशा बहू, तथा प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होगा. उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर के अधीक्षक शैलेश कुमार ने दी है.

आप ने जिले में संगठन विस्तार के तहत की तीन नामों की घोषणा

आम आदमी पार्टी बलिया जनपदीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने बताया की आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार के तहत जिले में प्रकोष्ठों का गठन कर रही है. उसके लिए आज तीन नामों की घोषणा की गई जिसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में राधेश्याम वर्मा जी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में शोएब अहमद खान जी हैं.

बलिया को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे जिला प्रशासन : कान्हजी

कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिला प्रशासन से यह मांग करती है कि भीषण सूखा की स्थिति को देखते हुए और किसान एवं किसानी की दयनीय हालत को ध्यान में रखते हुए जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए. साथ ही किसानों को राहत पैकेज की संस्तुति भी करनी चाहिए.

अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गो में संपन्न हुई जिसमें कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग एवं कक्षा 9 से 12 तक सीनियर वर्ग में अलग-अलग कराई गई.

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक प्रबंधकों की बैठक

बैठक में दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी.

आज धूमधाम से मनाई जाएगी मंगल पांडे की जयंती

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि 19 जुलाई को शहीद मंगल पांडे की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा की पूरी जानकारी दी.

हर घर में तिरंगा के जागरूकता अभियान का कुलपति ने किया शुभारंभ

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नमन करते हैं, जिनके बदौलत हम स्वतंत्र हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन नामी-बेनामी शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, देश की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में जानकारी देकर देशभक्ति के संस्कार को सृजित करना है.