Tag: बलिया समाचार
सुरहा ताल पक्षी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ इफ़्तेख़ार खान के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता हुई. सभी प्रतियोगिताएं प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतुओं और पर्यावरण पर आधारित रही. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया.
भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व फरीन्दा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मंगल पांडे की आदमकद प्रतिमा नगवा में माल्यार्पण कर एक चौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन संतोष चौबे ने किया.
रविवार को जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन में विकास खण्ड बेलहरी में दुर्गा मंदिर पुरास पर ग्राम वरुणा, मठिया एवं पुरास के मंगलम बाबा महिला, हरिजन महिला, बसंत बाबा महिला, साक्षी महिला एवं हरिपाल बाबा महिला स्वयं सहायता समूह की 145 महिलाओं को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया.
ट्रक और ट्रैक्टर के भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक की मौत
बलिया. चोगड़ा चट्टी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर ट्रक और ट्रैक्टर के भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . विनोद की मौके पर ही मौत हो गई.
आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार बलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
जौनपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR) ने डॉक्टरल फेलोशिप 2022-23 की सूची जारी की है. देश भर में मीडिया अनुसंधान के लिए कुल 15 अनुसंधानकर्ताओं का चयन इस वर्ष किया गया है. पद्मश्री रघुराय की फोटो पत्रकारिता के सामाजिक यथार्थ पर अनुसंधानरत अमित कुमार मिश्रा का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय से किया गया है.
