Tag: बलिया समाचार
मई व जून माह में समस्त राजस्व/चकबन्दी न्यायालय का समय में बदलाव
बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त राजस्व/ चकबंदी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय 01 मई से 30 जून तक प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रातः 09:30 बजे से 10 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है.
देवरार के मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
बांसडीह, बलिया. बांसडीह तहसील अंतर्गत देवरार गांव स्थित बाबा भृगुनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को हाई स्कूल में विद्यालय में टॉप करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में मनियर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह रहे.
युवती का मोबाइल नंबर मांगने पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
बांसडीह, बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र सुल्तानपुर चौकी अन्तर्गत सकरपुरा में मनबढ़ युवकों द्वारा युवती से मोबाइल नंबर मांग रहे मनबढ़ों का विरोध करने पर युवती के भाई को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने घायल किशोर के दादा धनराज पासवान की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.
