बेल्थरारोड: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह आयोजन के अंतर्गत 201 जोड़ों के हुआ विवाह

बेल्थरारोड, बलिया. भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह आयोजन पूरे उप्र में सरकार की ओर से कराया जा रहा है. मुझे खुशी है कि …

ग्रामीणों के अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

घोसवती गांव निवासी विजय कुमार यादव ने माननीय उच्च न्यायालय में गांव की तीन गढ़हियों पर हुए कब्जे को हटाने के लिए वाद दाखिल किया था. उच्च न्यायालय द्वारा सदर तहसीलदार को अवैध कब्जे को हटाने के लिए आदेशित किया गया. बीस दिनों पूर्व सदर तहसील प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी की गई. जिसके क्रम में बुधवार को दोपहर में सदर तहसीलदार सदानन्द सरोज,सुखपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने घोसवती गांव पहुंचकर तीनों गढ़हियों पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा अवैध रूप से तीन तरफ से ईंट की दीवाल व ऊपर टीन शेड लगाकर किये गए अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवाया.

चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

सिकंदरपुर, बलिया. पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देशन में एडिशनल एस पी दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा द्वारा दिये गए कुशल मार्ग दर्शन में अपराध व अपराधियों पर …

दुबई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 5000 भारतीय मूल की महिलाएं हुई शामिल

महिलाओं के लिए इस अनोखे आयोजन में आयोजकों को 5000 से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद भी नहीं थी. इस कार्यक्रम में अरबी,अमेरिकन के साथ कई विदेशी महिलाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी शामिल हुईं.

जेसीबी मशीन से ग्राम समाज के गड्ढे पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया

मंगलवार सोहांव गांव के आराजी नंबर 204 में गड्ढा दर्ज है जिसका कुल रकबा 429 एयर था. उक्त जमीन पर गांव के ही दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण करके पक्का निर्माण करा लिया था जिसको खाली करने के लिए बार बार प्रशासन ने इन कब्जेदारों को नोटिस जारी किया था, परंतु प्रशासन के बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद उक्त लोग गड्ढे से अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे इसके बाद सदर तहसीलदार ने न्यायालय से उक्त कब्जे की जमीन का बेदखली का आदेश कराया.

खून जांच के नामपर पैसा मांगना पड़ा मंहगा, जांच रिपोर्ट 2 दिनों में देने का आदेश

बीते 17 जून को बेल्थरारोड नगर की नीतू नामक एक महिला अस्पताल में रोगी पर्ची जारी कराकर किसी चिकित्सक से चेकप कराया था, चिकित्सक ने खून जांच के लिए लिख दिया. उक्त महिला जब अस्पताल के पैथालोजी कक्ष में खून जांच कराने पहुंची तो चिकित्सक की पर्ची देख लैब टेक्निशियन ने 30 रुपये की मांग की थी, पैसा न देने पर टेक्निशियन ने पर्ची को फेक दिया था.

बलिया जिला कारागार में मनाया गया योग दिवस

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर द्वारा शहर के टाउन हॉल के प्रांगण में प्रातः 6 बजे मानवता के लिए योग विषय पर योग एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया,

सांकेतिक चित्र

ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत

सोमवार की शाम गणेश दुकान से लाल बालू ट्राली पर लाद कर हंसनगर जा रहा था. कि अचानक बारिस से रोड पर फिसलन के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे गड्ढे में जा पलटी. जिसमे ट्रैक्टर के इंजन के नीचे गणेश दब गया. आवाज सुन आस पास के लोग तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तहर गणेश को बाहर निकाला. तब तक मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

फौजी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, गांव में शोक की लहर

गायघाट निवासी विशाल सिंह (26) पुत्र स्व. राजकुमार सिंह आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुआ था, उसकी तैनाती अमृतसर में थी. तबीयत खराब होने पर 11जून को उसे जलंधर के सेना के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई.

कमिश्नर व डीएम ने सैकड़ों लोगों संग किया योगाभ्यास

जिलाधिकारी ने कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व समझ गया है कि योग स्वस्थ जीवन का रास्ता है. इसलिए योग को किसी अतिरिक्त कार्य के तौर पर नहीं, अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है.

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसको सहेजकर रखना हम सबका दायित्व है- संजय कुमार

बांसडीह, बलिया. आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को बांसडीह में कई स्थानों पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य रूप से बानसडीह इंटर कॉलेज, किड्जी कैरियर स्कूल,कार्यालय नगर पंचायत बांसडीह,अंकुर …

सोशल मीडिया में छाया रहा योग दिवस

रेवती थाना प्रांगण में विश्व योग दिवस पर पुलिस फोर्स के जवानों ने प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास करते हुए पसीना बहाया. मंगलवार के तड़के थाना प्रांगण में जुटे जवानों द्वारा पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया गया. उधर मुड़ाडीह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा मंडल के शक्ति केन्द्र पर शक्ति केन्द्र के संयोजक अजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया.

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज कुमार पाण्डेय ने आसनों का लाभ बताते हुए कहा कि आजकल भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति अपने को स्वस्थ नहीं रख पा रहा है. किसी व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि शरीर किसी बीमारी से प्रभावित नहीं है. आसनों के जिक्र करते हुए भ्रामरी प्राणायाम के बारे में बताया कि अगर आप डिप्रेशन से ग्रसित है तो भ्रामरी प्राणायाम इसका रामबाण उपचार है तथा वज्रासन के लाभ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा आसन है जो भोजन करने के उपरांत किया जाता है.

मनियर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

योग पर प्रकाश डालते हुए हरेंद्र सिंह ने कहा कि योग से मन, मस्तिष्क व तन स्वस्थ रहता है और यह हमारी पुरानी सनातन परंपरा का हिस्सा है. योग करने से शरीर की सभी इंद्रियां काम करने लगती है. थकान आती है एवं अच्छी नींद आती है.

फसल का बीमा 30 जून तक अवश्य करायें किसान – उप कृषि निदेशक

योजना स्वैच्छिक है, बीमा न कराने के इच्छुक ऋणी कृषक 30 जून से 7 दिन पूर्व अपनी बैंक शाखा को लिखित रूप से अवगत करा दे, अन्यथा बैंक द्वारा उनका प्रीमियम काट लिया जायेगा. बीमा कराने हेतु आधार कार्ड, भूस्वामित्व दस्तावेज व खतौनी, बैंक पासबुक, कृषक द्वारा स्व-प्रमाणित फसल बुवाई प्रमाण पत्र, कृषक का मोबाईल नम्बर आवश्यक है.

बैरिया: भारत बंद का आह्वान रहा बेअसर

दुकानदार सुबह अपने समय से दुकानों पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर पुलिस सुरक्षा से निश्चिन्त होकर दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर बैठकर अपना कारोबार दिन भर किया. बन्दी का कोई असर नहीं रहा.

गंगा घाट पर नहाते समय एक युवक डूबा

बलिया. शहर कोतवाली से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को सुबह नहाते समय एक युवक डूब गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकालने का प्रयास किया और आखिर …

बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अपराह्न धनंजय कुमार सिंह (35 वर्ष) निवासी हरपुर तथा मिथिलेश यादव (45 वर्ष) निवासी डुमरियां रेवती की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर सहतवार की ओर जा रहे थे. उनकी बाइक अभी गायघाट स्थित ग्रामीण बैंक से थोड़ा पश्चिम पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो से टक्कर हो गई.

माता पिता को प्रसन्न रखना ही दुनिया का सबसे बड़ा तीर्थ और व्रत- जीयर स्वामी

वैदिक सनातन धर्म के बारे में चर्चा करते हुए जीयर स्वामी ने कि सनातन धर्म समस्त प्राणियों के साथ – साथ प्रकृति का भी सम्मान करना सिखाता है. कहा कि ईश्वर की आराधना करने से संस्कार का प्रादुर्भाव होता है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि जो व्यक्ति दान और दया की भावना रखता है वही समाज में आदर्श स्थापित करता है

बलिया टॉप 10 की सूची में चौथे नंबर पर रहे शुभम चौबे को मंच ने किया सम्मानित

सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी एवं उमाशंकर पाठक ने दोनों जुड़वा भाइयों के उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैै.