Tag: बलिया के समाचार
जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ. इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया. उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है.
यूपी सरकार पहले से ही कोरोना जैसी अदृश्य बीमारी से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान छेड़ी है.. हालांकि लखनऊ सहित कई शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है. ऐसे में बलिया सीएमओ नीरज पांडेय के अनुसार बुधवार को बलिया में भी पांच अप्रत्याशित कोरोना संक्रमित मरीज अलग – अलग जगह पाए गए हैं. सीएमओ ने कहा कि सभी में हल्के सिम्टम्स हैं. खतरे की कोई बात नहीं है. सभी से बात कर टीमें रवाना हो गई हैं
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 6 जुलाई को होने वाली यू. पी. बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली. उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. साथ ही प्रश्न पत्र सावधानीपूर्वक ट्रेजरी से केंद्र तक ले जाया जाए और वापस केंद्र से ट्रेजरी तक लाया जाए.
स्थानीय नगर पंचायत की सड़के बुधवार को हुई पहली ही बारिश में पानी का निकास न होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. जिससे उन रास्तों से होकर जाने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही नगर पंचायत वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त सह मंत्री और बलिया के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कैम्प कार्यालय जापलिनगंज,दुर्गा मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि, गांधी और बुद्ध को मानने वाले इस देश के लोग भगत और आजाद को भी पूजते है. इसलिए उन इस्लामिक उन्मादियों और जेहादियों को फांसी की सजा से कम सजा हर्म स्वीकार्य नहीं है.
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने जन समुदाय को सूचित किया है कि भांग युक्त औषधि गोली व मुनक्का वटी की बिक्री खुलेआम बाजार में पान की दुकान पर व परचून की दुकान पर हो रही है. जिससे युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे व स्कूली छात्राओं द्वारा इन गोलियों का सेवन कर नशे के आदी हो रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं
टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चल रही चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी वर्षा के बावजूद भी लोगों की भीड़ रही. प्रदर्शनी देखने के लिए छोटे-छोटे प्रशिक्षु बच्चे अपने माता-पिता, अभिभावक और रिश्तेदारों को लेकर बारिश के बावजूद भी आते रहे और प्रदर्शनी में अपनी अपने कलाकृतियों को दिखाते रहे.
कादिर पुत्र हासिर निवासी सहिया बेल्थराबाजार की रेलवे स्टेशन रोड पर सैलून की दुकान है रोज की भांति मंगलवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया.
बुधवार की सुबह जब कादिर दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा देख आवाक रह गया. अन्दर गया तो दराज में रखे 10 हजार रुपये गायब थे और ट्रीमर जिसकी कीमत तीन हजार है.
