news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

दीपावली और डाला छठ के मद्देनजर नगरा में पुलिस फ्लैग मार्च

दीपावली और डाला छठ पर शांति बनाये रखने के लिए नगरा पुलिस प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को सायंकाल नगरा बाजार में फ्लैग मार्च किया.

सांकेतिक चित्र

नगरा में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

युवती की शिनाख्त न हो इसलिए चेहरे को दुपट्टे से ढ़क कर ईंट से कुचल दिया गया था. शव के बगल में एक बैग और बिखरे पड़े कपड़े मिले.

news update ballia live headlines

फर्जी सोसाइटी के शाखा प्रबंधक पुलिस हिरासत में

इलाके के कई गांवों के करीब 1500 ग्राहकों के 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार एक क्रेडिट सोसाइटी के स्थानीय शाखा प्रबंधक को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है.

हाईटेंशन तार ने ली महिला की जान और हादसों की अन्य खबरें

बुलेट कमांडर की भिड़ंत के बाद छात्रनेता पर हमला, ट्रैक्टर की चपेट आया अधेड़ जख्मी, हालत गंभीर, खड़े ट्रक से जा भिड़ा बाइक चालक

तीन महीने के अबोध बच्चे की डेड बॉडी मिली, पिता ने दी थी किडनैपिंग की तहरीर

पिता की माने तो बीते एक अगस्त की रात उनके पुत्र को लेकर उनकी पत्नी घर में सोई हुई थी. करीब एक बजे रात में तीन अज्ञात लोग पहुंच कर उनकी पत्नी का मुंह दबा दिए और बच्चे को लेकर भाग गए.

अनियंत्रित ट्रक ने ली गाय और गौपालक की जान

गाय अचानक सड़क की तरफ भाग निकली. उसे पकड़ने के लिए दुखंति भी सड़क पर दौड़े. इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें और गाय को जोरदार टक्कर मार दिया.

फ्रेंचाइजी संचालक व बैंक लिपिक में मारपीट, एक घंटे तक प्रभावित रहा लेन-देन

फ्रेंचाइजी संचालक व बैंक लिपिकीय में मारपीट, एक घंटे तक प्रभावित रहा लेन-देन

नगरा में डंपर की चपेट में आई बालिका ने दम तोड़ा, हल्दीरामपुर कटहरबाड़ी के पास दो ट्रकों की भिड़ंत

शनिवार को नगरा में पांडेयपुर के पास डंपर की चपेट में आई बालिका की मौत हो गई. उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर-कटहरबाड़ी के समीप शनिवार के भोर में करीब साढ़े तीन बजे के आसपास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.