टीचर की पिटाई से दसवीं के छात्र की हालत बिगड़ी

कोटवारी स्थित सिद्दिकिया इण्टर कालेज में सोमवार को अध्यापक की पिटाई से कक्षा 10 का छात्र टिकादेवरी निवासी कामरान (14) पुत्र अयूब की हालत बिगड़ गयी.

अंतरिम कुलपति की नियुक्ति की घोषणा से छात्रों में हर्ष

गुरुवार को छात्र संघर्ष समिति की बैठक कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के छात्र संघ भवन में सम्पन्न हुई. बैठक में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति की नियुक्ति हो जाने पर छात्रों ने खुशी का इजहार किया. समाजवादी युवजन सभा ने भी जताई खुशी.

प्रज्ञा तिवारी, समर प्रताप व नितेश पाण्डेय पुरस्कृत

अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार के कला पर्व आयोजित किया गया. जिसमें बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समानित भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हीरा नन्द महाविद्यालय के प्रवक्ता संतोष खरवार तथा विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया.

चन्द्रभानु पाण्डेय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छात्र नेताओं ने अपने प्रेरणास्रोत व स्वाभिमान के रक्षक शहीद छात्र नेता चन्द्रभानु पाण्डेय की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

अस्पताल की व्यवस्था से आजिज हो सौंपा ज्ञापन

सोमवार को छात्र युवा अधिकार मंच के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ छात्र नेता दिलीप भाई के नेतृत्व में छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौपा.

कैस्टर ब्रिज के बच्चों की प्रस्तुति पर झूमे अभिभावक

जनपद के पिपरौली, बसन्तपुर स्थित कैस्टरब्रिज स्कूल वार्षिकोत्सव का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ. मानव जाति के विकास, सिन्धु घाटी की सभ्यता, स्वतंत्रता आन्दोल पर आधारित देशभक्ति गीत, भारतीय सिनेमा के चरणवद्ध विकास, वैदिक ऋचाओं के अलावे रामायण, महाभारत के प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुति पर अभिभावक देर रात तक झूमते रहे.

रानीगंज में मोटिवेशन सेमिनार रविवार को

प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे युवाओं के लिए मां त्रिपुर सुन्दरी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को एफएनजी स्कूल रानीगंज (पूरब फाटक) परिसर में एक मोटिवेशन शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें आ रहे विशेषज्ञ वक्ताओ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की तैयारी में जुटे युवाओं को तैयारी से सम्बन्धित आवश्यक टिप्स बताए जाएंगे.

मेधावी छात्र सम्मानित, उत्कर्ष संदेश का विमोचन

बापू भवन में छात्र सहायता समिति की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. बापू भवन में इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि विकास की सारी जिम्मेदारी आधी आबादी केवल महिलाओं पर नहीं सौंपी जानी चाहिए.

मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, उत्कर्ष सन्देश का होगा विमोचन

जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक टाउन हाल रोड स्थित समिति के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को हुई. बैठक में समिति द्वारा आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 के तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

दुबहर डिग्री कॉलेज के छात्र नेता का अनशन दूसरे दिन भी

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के छात्र नेता अंकित कुमार सिंह का विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार से शुरू हुआ अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.

एसपी प्रभाकर चौधरी के तबादले से जनपद में उबाल  

जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के स्थानान्तरण के विरोध में छात्रों व व्यापारियों ने छात्रनेता व समाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर उप्र शासन का पूतला फूंक आक्रोश जताया. क्रुद्ध लोगों ने श्री चौधरी को वापस बुलाए जाने तक आन्दोलन जारी रखने का शंखनाद किया

छात्रों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरली मनोहर टाउन और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

अवैध प्रवेश शुल्क वसूली के खिलाफ अनशन पर बैठे

श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश पर अवैध एक हजार रुपये शुल्क के रूप में वसूले जाने से खफा छात्र नेता मुकेश यादव, नितेश सिंह, रवि सिंह आदि मंगलवार से महाविद्यालय परिसर में ही बेमियादि अनशन पर बैठ गये हैं.

सेंट जेवियर्स रसड़ा का छात्र लापता

नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के हॉस्टल से कक्षा 7 का एक छात्र लापता हो गया है. स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा अब 10 अगस्त तक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2016 तक कर दी गयी है. यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी साही ने दी है. उन्होंने किसान भाइयों से उक्त योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

मझौवा के बच्चों ने लिया पौधरोपण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आदर्श इंटर कॉलेज मझौवा के बच्चों ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया. प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण के महत्व को विस्तार से बताया.

सन फ्लावर के बच्चों ने वीर शहीदों को याद किया

क्षेत्र के गढ़िया स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को 1999 में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. वीर सपूतों की याद में कारगिल युद्ध पर एक लघु नाटिका आयोजित की गयी.

कारगिल विजय दिवस पर छात्र सहायता समिति ने किया पौधरोपण

समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जगदीशपुर स्थित शिविर कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया. कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

निजी अस्पताल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना

कदम चौराहा स्थित एक अस्पताल के खिलाफ बुधवार को छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों एवं युवाओं ने पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी के स्मारक स्थल पर धरना दिया. मोर्चा के नेता विपुल पांडेय ने कहा कि डॉक्टर को भगवान माना गया है, परंतु यहां के डॉक्टर सिर्फ पैसा कमाने में जुटे हैं.