गाजीपुर नगर के लंका स्थित रामलीला मैदान में शरद महोत्सव मेला का आयोजन किया गया है. मेला दिन व रात दोनों पहर चल रहा है. शाम होते ही लंका मैदान में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है.
समाजवादी सरकार ने सभी वर्गों के हित के साथ ही हमेशा युवाओं के भविष्य को संवारने की योजनायें बनायी हैं, जिससे राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके. ये बाते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव ने राजकीय सिटी इण्टर कॉलेज में आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में कही.
नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी लटवा के पास मंगलावार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ में जा टकराई. जिसके कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है.
प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह की ओर से गाजीपुर जिले को एक सौगात दी गई. उन्होंने जमानियां तहसील क्षेत्र में देवढ़ी ब्लाक का शिलान्यास भूमि पूजन करके किया.
उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्रा ने गाजीपुर में नव निर्मित जिला अस्पताल का लोकार्पण किया. 200 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल शहर के गोरा बाजार इलाके में बनाया गया है.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जंगीपुर विधान सभा मे विकास कार्यों को गति देने का काम किया है. सपा सरकार ने जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र मे अन्य विधान सभाओं से अधिक विकास योजनाए दी हैं.
तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन, शीतलहर व ठंड बढ़ गई है. वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों के जिलाधिकारियों ने आज से स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.
जिला चिकित्सालय क्रिकेट चैंपियनशिप 2016-17 का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया गया. जिसमें ग्रुप में एनेस्थेटिक इलेवन ग्रुप बी सर्जन इलेवन में भाग लिया.
मुहम्मदाबाद में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास रविवार को पुराने अस्पताल कैंपस में सम्पन्न हुआ. शिलान्यास विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी द्वारा किया गया. बताया गया कि ट्रॉमा सेंटर लेवल थ्री का होगा और उसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी.
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोड़उर पुलिया के पास रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने दो बाइक चोरों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष करीमुद्दीन पुर बालमुकुंद मिश्र व एसआई अशोक कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.
रात्रि में बोलेरो से गश्त कर रहे पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक कर धक्का मार दिया. इस हादसे में पांच सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के पास शुक्रवार की रात हुई. सड़क दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.
अंधऊ बाईपास के पास स्थित बिराईच में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति करके बच्चों ने धमाल मचा दिया. इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
ख्रीस्त जयंती के उपलक्ष्य में हार्टमनपुर कान्वेंट में सिस्टर सुपिरियर अभया के नेतृत्व में सभी सिस्टर गण एवं हार्टमन इंटर कालेज के सभी स्टाफ के लिए एक मिलन कार्यक्रम का बहुत ही सुन्दर आयोजन किया गया.
पुलिस की ओर से मनोज पासवान की हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, उसमें तो एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मार डाला. वह भी एक युवती के लिए. एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मनोज पासवान की हत्या के मामले का खुलासा किया.
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा.
आदिवासी खरवार सेवा समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन समिति के प्रधान कार्यालय खमीरपुर, नरही में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में बलिया जनपद सहित गाजीपुर, मऊ जनपद से भी खरवार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
चितबड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम नफरेपुर निवासी किसमतिया देवी (45) पत्नी स्व. रमाशंकर अपनी मड़ई में सो रही थी. रात को किसी समय वह शौच करने के लिए उठी ही थी. इसी दौरान उसके पैर में विषैले सर्प ने काट लिया.
बारा गांव में बुधवार को एक शाम शहीदों के नाम आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसमें देश के प्रसिद्ध शायरों ने भाग लिया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह और अतहर जमाल ने भाग लिया.
गाजीपुर वाराणसी सीमा को विभक्त करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर सिधौना स्थित गोमती पुल की जिम्मेदारी लेने से प्रदेश व केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया है, जबकि यह पूल बुरी तरह से जर्जर हो गया है. इसके चलते अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.