बदहाली दूर करने के लिए भाजपा का समर्थन करें – मनोज सिन्हा

अगर आप लोग उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहते हैं, जिले में विकास लाकर बदहाली को दूर करना चाहते हैं तथा उत्तर प्रदेश को बीमार राज्य से मुक्ति दिलानी है तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताना होगा.

घटेश्वर नाथ महादेव लट्ठुडीह धाम से निकली भव्य शिव बारात

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर शिवरात्रि महा पर्व की सभी तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दे दिया गया था. सभी शिव मंदिरो पर अखण्ड कीर्तन एवं श्री राम चरित मानस पाठ भी प्रारम्भ कर दिया गया था.

श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव का दुग्धाभिषेक, रूद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार

मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत लट्ठूडीह स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव जिनके पूराने मंदिर का जीर्णोद्धार अरविन्द राय, अभियंता नरेन्द्र नाथ राय आरटीओ एवं राजेश राय पप्पू प्रबन्धक जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर के द्वारा 11 वर्ष पूर्व कराया गया था.

बाइक की चपेट में आए बुजुर्ग ने दम तोड़ा

मुहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल थानान्तर्गत मलसा गांव निवासी कैलाश दुबे (62) महाशिवरात्रि के दिन मुर्की अगाध गांव से एक पुण्यतिथि कार्यक्रम के हवन पूजन से भाग लेकर पैदल ही वापस आ रहे थे.

जन गण के देवाधिदेव ने यहीं भस्म किया था कामदेव को

जन गण मन के आराध्य भगवान शिव एवं शिवरात्रि की सहज उपलब्धता और समाज के आखरी छोर पर खडे व्यक्ति के लिए भी सिर्फ कल्याण की कामना, यही शिव है.

हार्टमन कॉलेज में गायत्री अव्वल, राहुल व विपिन भी पुरस्कृत

हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमन पुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कला के पीरीयड से छात्रों के भागने पर एक अनोखे अंदाज़ मेंं उनको सुधारने के लिए दण्डित किया. उनका दंड मात्र यही था कि वे चार्ट पेपर पर स्वच्छ भारत अभियान और मतदान सम्बंधित अपनी रचनात्मकता को रंग भरें और उसे सभी के सामने प्रस्तुत करें.

उतरावं जच्चा बच्चा केंद्र की छत धराशायी, दो युवक जख्मी

करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत उतरांव गांव में स्थित जर्जर जच्चा बच्चा केन्द्र से लोहे की सरिया निकालते समय अचानक छत के धराशायी हो जाने से राजेश गुप्ता (19) पुत्र अशोक गुप्ता और सरोज कुशवाहा (18) पुत्र बब्बन कुशवाहा दब गये.

नंदगंज में ट्रेन में ही बेहोश हुए शिक्षक की वाराणसी में मौत

श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी रानीगंज के शिक्षक संतोष लाल श्रीवास्तव का निधन हो गया है. श्रीवास्तव सोमवार को विद्यालय के कार्य से यूपी बोर्ड ऑफिस वाराणसी सारनाथ एक्सप्रेस से जा रहे थे.

यूपी में भाजपा सरकार के निर्माण में पूर्वांचल निभायेगा बड़ी भूमिका-मनोज सिन्हा

त्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में इस बार पूर्वांचल महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगा. यह बात रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने मंगलवार को जंगीपुर प्रत्‍याशी रामनरेश कुशवाहा के समर्थन में हुई बिरनो की जनसभा में कहा.

मुहम्मदाबाद में टूट गई हैं दलीय सीमाएं – मनोज सिन्हा

अपने तूफानी चुनावी दौरे के तहतं मनोज सिन्‍हा नोनहरा की जनसभा को संबोधित कर देर शाम मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अलका राय के प्रचार के लिए मंगलवार को सोनाड़ी गांव पहुंचे. मंगलवार को रेल राज्य मंत्री की मुहम्मदाबाद क्षेत्र में कई जनसभाओं में कार्यक्रम तय था.

गौसपुर गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए हवलदार महेश्वर राय

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कमसड़ी गांव निवासी सेना के जवान हवलदार महेश्वर राय पुत्र मन्धाता राय का सोमवार को सेना के आरआर अस्पताल दिल्ली मे निधन हो गया. उनका शव पैतृक गांव कमसड़ी में आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया.

गहमर बवाल में 50 लाख की चपत, 15 गिरफ्तार

गहमर थाना में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों के खिलाफ रासुका, गैंगेस्टर, डकैती, लूटपाट व अन्य अपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी.

गहमर बवाल में वांछित लोग खुद ही सरेंडर कर दें – एसपी

गहमर बवाल के मामले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पुलिस कप्तान सुभाषचंद्र दूबे काफी बेबाक मूड में दिखे. उन्होंने घटनाक्रम के सभी पहलुओं को साफगोई से मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने की भरपूर कोशिश की.

मुहम्मदाबाद में दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

अब उत्तर प्रदेश की चर्चित विधान सभा क्षेत्र में से प्रमुख क्षेत्र मुहम्मदाबाद में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अलका राय एवं बसपा उम्मीदवार विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के बीच कांटे की टक्कर है.

सेमरा शिवराय का पुरा में अर्धनग्न हो जल सत्याग्रह कर कटान पीड़ितों ने जताया रोष

मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सेमरा शिवराय का पुरा के कटान प्रभावित ग्रामीणों ने अपने गांव को कटान से बचाने के लिए रविवार को गंगा के पानी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह किया.

गुंडा राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा को वोट दें – मनोज सिन्हा

रेल एवं संचार राज्‍यमंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है.

आशनाई – शराब में मिलाई नशे की गोलियां, अचेत होते ही गला रेत दिया

पुरानी रंजिश के कारण दोस्‍तों ने ही उसकी शराब में नशीली गोली मिलाने के बाद उसे पिलाया और उसके अचेत होते ही बड़ी ही निर्ममता पूर्वक चाकू से गला रेतकर हत्‍या कर दी.

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

मुहम्‍मदाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी जनक कुशवाहा व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई.

गहमर हादसे में बाइक सवार की मौत, दो अन्य सुरक्षित, हालात नियंत्रण में

ग्रामीणों की उग्र भीड़ शनिवार की देर शाम साढ़े छह बजे थाना मुख्यालय पर धमक पड़ी. गेट पर खड़ी यूपी-100 की गाड़ी सहित तीन ट्रक फूंक दिए

गहमर में पलटी ट्रक, तीन दबे, क्रुद्ध भीड़ ने काटा बवाल, तीन ट्रकें आग के हवाले

धान की भूसी लादकर बिहार से जिला मुख्‍यालय पर आ रही ट्रक गहमर यूनियन बैंक के पास गड्ढे में पलट गयी. जिससे ट्रक के नीचे दो बाइक सवार सहित तीन लोग दब गये.